फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी छात्रों को मिलेंगे नए प्रोसेसर वाले लैपटॉप

Fri, 18 Mar 2016 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
छात्रों को वर्ष 2016 के प्रोसेसर युक्त नवीन तकनीक के लैपटॉप ही दिए जाएंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि 10 हजार मेधावी छात्रों को वर्ष 2014 का प्रोसेसर युक्त लैपटॉप दिए जाने के मामले को सरकार गंभीरता से देखेंगी। इस मामले पर इलेक्ट्रानिक कारपोरेशन के अधिकारियों को बुलाकर बात की जाएगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि छात्रों को वर्ष 2016 के प्रोसेसर युक्त नवीन तकनीक के लैपटॉप ही दिए जाएंगे।
विज्ञापन


प्रश्नकाल समाप्त होने के बाद भाजपा विधायक सुरेश भारद्वाज ने प्वाइंट आफ आर्डर के तहत यह मेधावी छात्रों के लैपटॉप का मामला उठाया। प्रदेश सरकार 10वीं और 12वीं कक्षा के मेधावी छात्रों को लैपटॉप देती है। उन्होंने इलेक्ट्रानिक कारपोरेशन की ओर से लैपटॉप खरीद को लेकर अपनाई जा रही टेंडर प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए।

उन्होंने कहा कि कारपोरेशन ने 9 अक्तूबर, 2015 को लैपटॉप देने के लिए प्री बीड टेंडर किए। इसमें कंपनियों शामिल हो गई, लेकिन 29 अक्तूबर को इस टेंडर को रद्द कर दिया। इसके बाद 29 फरवरी, 2016 को फिर टेंडर प्रकाशित किया गया। इसमें किसी भी कंपनी ने भाग नहीं लिया। इसके बाद फिर 14 मार्च को टेंडर बुलाया गया। जो 17 मार्च (वीरवार) को खोला जाना है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार जो टेंडर प्रक्रिया अपनाई है। उसमें 2014 के प्रोसेसर लगाए जाने की बात कही गई है। उन्होंने प्रदेश सरकार से पूछा कि पहले टेंडर प्रक्रिया को क्या रद्द करना पड़ा? उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि चहेतों को फायदा पहुंचाने के लिए टेंडर को नए सिरे से किया गया।

उन्होंने सरकार से छात्रों को नई तकनीक वर्ष 2015 और 2016 का मॉडल दिए जाने की बात कही। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण विषय है। शिक्षा का मामला है। छात्रों को नई तकनीक के वर्ष 2016 मॉडल का लैपटॉप दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

दस हजार लैपटॉप देने को दो कंपनियों ने किए आवेदन

प्रदेश के दस हजार मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप मुहैया करवाने के लिए दो कंपनियों ने आवेदन किया है।
प्रदेश के दस हजार मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप मुहैया करवाने के लिए दो कंपनियों ने आवेदन किया है। वीरवार को टेंडर जमा करने की आखिरी तारीख थी। दो आवेदन प्राप्त होने के बाद स्टेट इलेक्ट्रानिक्स डेवलेपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड टेक्निकल और फाइनेंशियल बिड करेगी। संभावित है कि अगले सप्ताह टेंडर अवार्ड कर दिया जाएगा।

दसवीं और जमा दो कक्षा के स्कूल शिक्षा बोर्ड की साल 2015 की मेरिट लिस्ट में शामिल पांच-पांच हजार बच्चों को राज्य सरकार ने लैपटॉप देने हैं। 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह लैपटॉप बांटेंगे। स्टेट इलेक्ट्रानिक्स डेवलेपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड ने टेंडर नोटिस में 200 लैपटॉप 12 अप्रैल तक शिमला में उपलब्ध करवाने को कहा है।

शेष लैपटॉप एक माह के भीतर जिलों में संख्या अनुसार उपलब्ध करवाने होंगे। चयनित कंपनी को प्रदेश में चार जगह लैपटॉप सर्विस सेंटर भी खोलने होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें