ढोल की थाप पर मेहमानों का स्वागत किया गया और सभी ने जमकर डांस भी किया।
- फोटो : amarujala
सेक्टर-11 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कालेज फॉर गर्ल्स (जीसीजी) में बुधवार को एल्युमनी मीट का आयोजन किया गया। कालेज से सालों पहले डिग्री हासिल करने वाली काफी संख्या में छात्राएं फिर से पुरानी यादों को ताजा करने कालेज पहुंची। ढोल की थाप पर मेहमानों का स्वागत किया गया और सभी ने जमकर डांस भी किया।
कालेज प्रिंसिपल प्रो.अनीता कौशल ने सभी एल्युमनी को इस मौके पर सम्मानित किया। पूर्व छात्राओं ने बरसों पहले की यादों को ताजा करने के लिए अपनी कक्षाओं का दौरा भी किया। इस मौके पर कालेज द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
एल्युमनी सदस्यों ने भी डांस और अन्य इवेंट में जमकर हिस्सा लिया। पूर्व छात्राओं ने स्टेज से पुराने दिनों की यादों को साझा किया। कई छात्राएं इस मौके पर भावुक हो गईं।