फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू छात्रों के रिजल्ट में होगी देरी, डूटा का बायकॉट जारी

Fri, 27 May 2016 05:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर पुस्तिकाओं की जांच को लेकर दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संगठन (डूटा) की ओर से किए गए बायकॉट के चलते इस बार डीयू छात्रों का रिजल्ट देरी से आएगा। यूजीसी की एक अधिसूचना के खिलाफ शिक्षक संगठन ने चार दिन की बायकॉट की घोषणा की है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को तीसरा दिन था, जिसे शिक्षकों ने अब 29 मई तक जारी रखने की घोषणा कर दी है। डूटा का कहना है कि यूजीसी की अधिसूचना शिक्षकों को एक टाइम टेबल में बांधती है। इससे शिक्षकों को बेरोजगार करने की कोशिश की जा रही है, जिसका हम विरोध कर रहे हैं।

देशभर में शिक्षक इस अधिसूचना के विरोध मे  खुलकर सामने आ रहे हैं। डूटा का कहना है कि वह अपना बायकॉट अब 29 मई तक जारी रखेंगे। हालांकि, डूटा के इस कदम से नुकसान छात्रों को उठाना पड़ेगा। सालाना परीक्षा के परिणाम देरी से आने की उम्मीद है।
विज्ञापन


डूटा ने 28 मई को एक आम सभा भी बुलाई है, जिसमें आगे विरोध की रणनीति तय की जाएगी। पहले यह आम सभा डीयू के शंकरलाल हॉल में होने वाली थी, लेकिन डीयू ने उन्हें इजाजत नहीं दी। अब डूटा अपनी आम सभा 28 को ही एसआरसीसी में आयोजित करेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें