डीयू परीक्षा विभाग ने पीजी परीक्षाओं के लिए फॉर्म जमा कराने की तिथि को बढ़ा दिया है। अब तक परीक्षा फार्म जमा कराने की तिथि 16 मार्च थी।
लेकिन अब छात्र 31 मार्च तक फॉर्म जमा करा सकते हैं। इस तिथि के बाद परीक्षा फॉर्म को स्वीकार नहीं किया जाएगा। दरअसल, छात्र परीक्षा फॉर्म जमा कराने में लेटलतीफी दिखा रहे है।
विज्ञापन
जिसके चलते तिथि को बढ़ाया गया है। चूंकि तिथि अब बढ़ाई जा चुकी है लिहाजा दी गई तिथि के बाद फॉर्म जमा कराने पर फॉर्म को स्वीकार नहीं किया जाएगा।