फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं के रिजल्ट से डीयू कट ऑफ में आएगा उछाल, साइंस के साथ आर्ट्स की कट ऑफ भी रहेगी हाई

Sun, 22 May 2016 02:30 AM IST
रश्मि शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 12वीं कक्षा के परिणाम ने इस साल डीयू की कट ऑफ लिस्ट की स्थिति कुछ हद तक स्पष्ट कर दी है। डीयू विशेषज्ञों की मानें तो इस साल कट ऑफ लिस्ट में आर्ट्स की कट ऑफ में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन


इसका कारण है कि बीते साल की तरह ही इस बार भी ह्यूमेनिटीज स्ट्रीम के छात्रों ने अच्छा स्कोर किया है। वहीं ऑल इंडिया टॉपर साइंस की होने के कारण साइंस की कट ऑफ में भी बढ़ोतरी होनी तय है। डीयू विशेषज्ञ कहते हैं कि अब तक केमिस्ट्री, फिजिक्स, व गणित जैसे विषयों में ही बच्चों के 98 फीसदी से अधिक अंक आते थे।

लेकिन बीते सालों में देखने को मिल रहा है कि भूगोल, साइकोलॉजी, इतिहास, राजनीति शास्त्र जैसे विषयों मेें भी छात्र 95 फीसदी से अधिक स्कोर करने लगे हैं। इस बार रिजल्ट में भी 1.05 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इसका असर कट ऑफ पर पड़ेगा।
विज्ञापन


आर्ट्स में कई छात्रों के 97 फीसदी से अधिक अंक आए हैं। भले ही कॉमर्स के नतीजे पहले की तरह न आते हों लेकिन फिर भी छात्रों में कॉमर्स का जलवा कम नहीं हुआ। कॉमर्स की कट ऑफ में 0.1 से 1 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

इतिहास व साइकोलॉजी जैसे विषयों में बच्चों के सौ फीसदी अंक आए हैं। ऐसे में विशेषज्ञों का मानना है कि साइंस व कॉमर्स की कट ऑफ की तरह ही आर्ट्स की कट ऑफ में भी एक फीसदी तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। वहीं इस बार स्ट्रीम बदलकर कुछ अंकों की कटौती के साथ दाखिला हो सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें