फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में पढ़ाई प्राइवेट से काफी बेहतर: दीपक तिवारी

Sun, 22 May 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
सफलता का श्रेय अपने पेरेंट्स और टीचर्स को देता है दीपक
विज्ञापन
सेक्टर-37 स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल से 12वीं नॉन मेडिकल में 98.2 फीसदी अंकों के साथ दीपक तिवारी ने नया रिकार्ड कायम किया है। दीपक सयुक्त रूप से ट्राइसिटी टॉपर बना है।  अमर उजाला से बातचीत में दीपक ने कहा कि हमें यह धारणा बदलनी होगी कि सिर्फ प्राइवेट स्कूलों में ही अच्छा रिजल्ट आता है। कई मायनों में वह सरकारी स्कूलों को बेहतर मानता है। उसने कहा कि उसके टीचर्स 6 घंटे पूरी मेहनत से विद्यार्थियों को पढ़ाते हैं। 
विज्ञापन


टॉपर बनने पर दीपक का कहना है कि अगर पूरे साल टाइम टेबल बनाकर 2 से 3 घंटे पढ़ाई की जाए तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। एग्जाम के दिनों में भी उसने टेंशन नहीं ली। उसके पिता प्राइवेट नौकरी करते हैं। दीपक का सपना कंप्यूटर इंजीनियर बनना है। अपनी सफलता का श्रेय अपने पेरेंट्स और टीचर्स को देता है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें