फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी में दीक्षांत समारोह की हलचल  

Thu, 10 Mar 2016 06:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी (एसएमवीडीयू) में पांचवें दीक्षांत समारोह के लिए हलचल बढ़ गई है। हालांकि दीक्षांत समारोह के लिए पीएमओ हाउस से अभी फाइनल तिथि नहीं मिल पाई है, लेकिन अप्रैल के मध्य तक दीक्षांत समारोह का करवाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन


 इसमें मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई वीवीआईपी का पहुंचना प्रस्तावित है। रजिस्ट्रार अजय कुमार के अनुसार समारोह की तिथि अभी फाइनल नहीं हो पाई है।  

विश्वविद्यालय के इस बड़े आयोजन के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। विश्वविद्यालय और कैंपस में मरम्मत और रखरखाव के कार्यों को करवाया जा रहा है। रंग रोगन से विवि को नई शक्ल दी जा रही है। 
विज्ञापन

पदक विजेताओं को दिए जाने वाले पदकों के डिजाइन को फाइनल किया जा रहा है।

एसएमवीडीयू के दीक्षांत समारोह में भारत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हो चुकी हैं। अप्रैल 2008 में हुए यूनिवर्सिटी के पहले दीक्षांत समारोह पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह सहित कई बड़ी शख्सियत ने शिरकत की थी। 

इसके बाद वर्ष 2010 में दूसरा दीक्षांत समारोह हुआ। इसी तरह नवंबर 2011 में हुए तीसरे दीक्षांत समारोह में पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल शामिल रहीं। फरवरी 2014 को हुए चौथे दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी शामिल रहे। आखिरी दीक्षांत समारोह में वर्ष 2012-13 सेशन के 751 डिग्रियां वितरित की गईं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें