फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CLAT में शुल्क जमा करने की बढ़ी तिथि,31 तक करें जमा

Mon, 28 Mar 2016 08:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
क्लैट - फोटो : file photo
विज्ञापन
12वीं के बाद विधि पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए होने वाले कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) में आवेदन करने वालों को शुल्क जमा करने में राहत मिल गई है। अभ्यर्थी अब 31 मार्च तक शुल्क जमा करा सकते हैं। 
विज्ञापन


देशभर में क्लैट का आयोजन आठ मई 2016 को होने जा रहा है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में शामिल होने वाले अभ्यर्थी बैंक चालान फॉर्म से 28 मार्च तक अपना शुल्क जमा करा सकते थे। 

बैंकों की लंबी छु‌ट्टियां होने से बढ़ाई गई तिथि 
इस बीच बैंकों की लंबी छुट्टियां रही, जिससे कई अभ्यर्थी शुल्क जमा नहीं करा पाए। ऐसे अभ्यर्थियों के लिए राहत की बात यह है कि अब वह 31 मार्च तक बैंक में अपना शुल्क जमा करा सकते हैं। 
विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि भी 31 मार्च ही है। 15 अप्रैल से परीक्षा के एडमिट कार्ड वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। क्लैट का आयोजन आठ मई को ऑनलाइन होगा। इसकी आंसर की 12 मई को जारी होगी। क्लैट का रिजल्ट 23 मई को जारी होगा। इसके बाद दाखिले होंगे। 
विज्ञापन


यहां करें ऑनलाइन आवेदन : www.clat.ac.in
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें