फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 12वीं रिजल्ट में छाई हरियाणा की छोरियां, सेकेंड-थर्ड टॉपर

Sun, 22 May 2016 10:56 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
इस साल 64.69 फीसदी परिणाम रहा जिले का, 13 फीसदी हुआ सुधार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सीबीएसई 12वीं के नतीजे आज घोषित हुए। रिजल्ट में हरियाणा की बेटियों ने दूसरे और तीसरे स्थान पर रहकर नाम रोशन किया। रिजल्ट में जहां दिल्ली की सुकृति गुप्ता ने टॉप किया है। वहीं हरियाणा के कुरुक्षेत्र की पलक गोयल सेकेंड और करनाल की सौम्या उप्पल थर्ड टॉपर रहीं।
विज्ञापन


सुकृति को 500 में से 497 (99.4%) मार्क्स मिले। पलक पिहोवा के टैगोर मॉडल स्कूल की छात्रा है, जिसने 469(99.2) प्रतिशत अंक हासिल किए। करनाल के सेंट थेरेसा कॉन्वेंट स्कूल की सौम्या पलक 495 (99) प्रतिशत के साथ वह तीसरे नंबर पर रही है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही इन दोनों होनहार छात्राओं के घर बधाई देने वालों का तांता लग गया। दोनों के घरों में खुशी का माहौल बना हुआ है।

इस साल देशभर में 10,67,900 स्टूडेंट्स 12th में अपियर हुए। कुल रिजल्ट 83.05 प्रतिशत रहा। लड़कियों का पास प्रतिशत 88.58 और लड़कों का पास प्रतिशत 78.85 रहा। रिजल्ट www.cbse.nic.in और www.cbseresults.nic.in पर देखे जा सकते हैं। इस साल देशभर में 10,67,900 स्टूडेंट्स 12th में अपियर हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें