फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड आफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जाम (बीओपीईई) की परीक्षा 14, 15 मई को

Tue, 10 May 2016 12:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू

सार

  • कामन एंट्रेंस टेस्ट की तैयारी जोरों पर
  • जम्मू में बीस और श्रीनगर में 34 परीक्षा केंद्र बनाए गए
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रियासत में मेडिकल और इंजीनियरिंग कालेजों में दाखिले के लिए  कामन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) को मात्र पांच दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में विद्यार्थी जोरशोर से प्रवेश परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं। 14 और 15 मई को होने जा रही कामन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) में तीस हजार के करीब विद्यार्थियों के बैठने की उम्मीद है।
विज्ञापन


 बोर्ड आफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जाम (बीओपीईई) की ओर से करवाई जा रही इस परीक्षा में युवाओं को मेडिकल और इंजीनियरिंग के विभिन्न कोर्सों में दाखिला दिया जाता है। इस टेस्ट में राज्य के विद्यार्थी ही शामिल होते हैं। परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए परीक्षा केंद्रों में पर्यवेक्षक नियुक्त रहेंगे।

इसमें जम्मू के अधिकारियों को श्रीनगर और श्रीनगर के अधिकारियों को जम्मू में नियुक्त किया जाएगा। परीक्षा में मुन्ना भाई जैसे तत्वों की धरपकड़ के लिए राज्य पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच और अन्य दूसरी एजेंसियों की सेवाएं ली जाएंगी।
विज्ञापन


दो दिन चलने वाली इस परीक्षा में राज्यभर से हजारों परीक्षार्थी बैठेंगे। बोर्ड के चेयरमैन जीएच तांत्रे के अनुसार परीक्षा को सफल बनाने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। नीट को लेकर सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई है।

बोर्ड के अनुसार कामन एंट्रेंस टेस्ट के लिए राज्य में कुल 54 परीक्षा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इसमें जम्मू में 20 और श्रीनगर में 34 केंद्र होंगे। परीक्षा में तीस हजार के करीब उम्मीदवारों के बैठने की उम्मीद है।
इसमें एमबीबीएस, बीडीएस, इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर और अन्य संबंधित कोर्सों के लिए 14 मई को फिजिक्स, केमिस्ट्री और 15 मई को बायो और गणित की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें विभिन्न सरकारी और निजी कालेजों में दाखिला प्रक्रिया की जाती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें