फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के इन 16 कॉलेजों में शुरू होंगे बी-वॉक कोर्स

Fri, 29 Apr 2016 12:13 AM IST
कमलेश रतन भारद्वाज/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
प्रदेश के 16 सरकारी कॉलेजों में शैक्षणिक 2016-17 से बी-वॉक (बैचलर ऑफ वोकेनशल) कोर्स शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन
उच्चतर शिक्षा विभाग ने प्रदेश के 16 कॉलेजों में चौथे संकाय की तैयारी पूरी कर ली है। कला, वाणिज्य और विज्ञान के अलावा अब प्रदेश में बी-वॉक की बैचलर डिग्री की जा सकेगी। प्रदेश के 16 सरकारी कॉलेजों में शैक्षणिक 2016-17 से बी-वॉक (बैचलर ऑफ वोकेनशल) कोर्स शुरू किए जाएंगे। उच्चतर शिक्षा विभाग ने 16 कॉलेजों की सूची जारी कर दी है।
विज्ञापन


बी-वॉक कोर्स के तहत रिटेल मैनेजमेंट और हॉस्पिटैलिटी इन टूरिज्म कोर्स शुरू किए जाएंगे। वर्तमान में प्रदेश के 500 सरकारी स्कूलों में इन विषयों के वोकेशनल कोर्स चल रहे हैं। इससे अब छात्रों को लेबल-7 में बी-वॉक कोर्स करने का मौका मिलेगा। प्रदेश के 500 सरकारी स्कूलों में तीन वर्ष पहले उच्च शिक्षा विभाग ने वोकेशनल कोर्स शुरू किए थे।

इन कॉलेजों में बी-वॉक कोर्स
उच्चतर शिक्षा विभाग ने कोर्स शुरू करने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी है। इनमें राजकीय महाविद्यालय मंडी, जोगिंद्रनगर, सरकाघाट, बिलासपुर, चंबा, नादौन, धर्मशाला, ढलियारा, पालमपुर, कुल्लू, सोलन महाविद्यालय, कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस संजौली, रामपुर, ऊना, नाहन और हमीरपुर कॉलेज में रिटेल मैनेजमेंट तथा हॉस्पिटैलिटी इन टूरिज्म की बैचलर डिग्री शुरू की जा रही है।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग से बी-वॉक कोर्स के बारे में पत्र मिला है। विभाग ने कोर्स शुरू करने को संगठनात्मक ढांचे की रिपोर्ट मांगी है। मंडी कॉलेज प्रशासन बी-वॉक कोर्स शुरू करने को तैयार है। - अशोक अवस्थी, प्राचार्य मंडी कॉलेज
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें