फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर कॉलेज में सेना भर्ती के लिए दिन तय

Tue, 31 May 2016 12:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
भारतीय सेना में वैकेंसी
विज्ञापन
जीबी पंत कॉलेज रामपुर में सेना भर्ती के लिए अलग-अलग जिलों के उम्मीदवारों के लिए दिन निर्धारित किए गए हैं। 31 मई को सिरमौर के राजगढ़, नौहरा, पच्छाद, रेणुका, ददाहू, नाहन और कामरू तहसीलों के उम्मीदवारों की भर्ती होगी।
विज्ञापन


भर्ती चिकित्सा अधिकारी मेजर अशोक कुमार ने बताया कि एक जून को पांवटा साहिब, शिलाई और रोनहाट तहसीलों के उम्मीदवार, जबकि दो जून को सोलन के अर्की, दाड़लाघाट, रामशहर, बद्दी, किशनगढ़, कसौली और सोलन के युवा भर्ती में भाग ले सकेंगे।

तीन जून को कंडाघाट और नालागढ़ तहसील के युवा भर्ती में शामिल हो सकेंगे। चार जून को शिमला और किन्नौर की सभी तहसीलों एवं भर्ती कार्यालय में पंजीकृत पूर्व सैनिकों के लिए डीएससी की भर्ती होगी। सभी जिलों के सेवारत सैनिक, पूर्व सैनिक, युद्ध विधवाओं के पुत्र आवश्यक प्रमाणपत्र तथा अन्य दस्तावेज साथ लाएं।
विज्ञापन


एनसीसी तथा खेल प्रमाण पत्र भी मान्य होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से जारी प्रवेश पत्र एवं भर्ती प्रक्रिया के लिए प्रवेश का समय रात को दो बजे है। सभी दस्तावेज जांचने के बाद उम्मीदवार मैदान में होने वाली दौड़ में भाग ले सकेंगे। प्रवेश सुबह चार बजे से छह बजे तक होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें