इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) ने जून में होने वाली परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। इग्नू के रीजनल डायरेक्टर डॉ. डीबी नेगी के अनुसार इग्नू की परीक्षा 1 से 28 जून 2016 तक होंगी। परीक्षा देने के लिए विद्यार्थियों को हॉल टिकट ऑनलाइन जारी कर दिए गए हैं।
परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को एग्जामिनेशन हॉल में इग्नू द्वारा जारी आईकार्ड भी साथ ले जाना होगा। इग्नू ने सेक्टर-15 चंडीगढ़ स्थित लाजपत राय भवन में परीक्षा केंद्र बनाया है। परीक्षा संबंधी किसी भी जानकारी के लिए पंचकूला स्थित इग्नू रीजनल सेंटर के हेल्पलाइन नंबर 0172-2590277,2590278 और 2590208 पर संपर्क किया जा सकता है।