फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू में आवेदन प्रक्रिया एक जून से शुरू

Sat, 28 May 2016 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2016-17 में यूजी (अंडर ग्रेजुएट) कोर्सेज में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अब 1 जून से शुरू होगी। आवेदन के लिए किसी प्रकार से भी ऑफलाइन आवेदन नहीं होंगे।
विज्ञापन


सामान्य, ओबीसी, एससी-एसटी वर्ग के लिए ऑनलाइन आवेदन के साथ-साथ इस बार स्पोर्ट्र्स, ईसीए (एक्सट्रा करिकुलर एक्टिविटी) कोटे, कश्मीरी विस्थापित व डिफेंस श्रेणी के आवेदकों को भी ऑनलाइन ही आवेदन करना होगा।

छात्रों को दस्तावेज भी ऑनलाइन ही जमा कराना होगा। 1 जून को ही इंर्फोमेशन बुलेटिन अपलोड होगा। डीयू में बीते दिनों दाखिला समिति की बैठकों में आवेदन प्रक्रिया 28 मई से शुरू करने की सिफारिश की गई थी।
विज्ञापन


बड़े पैमाने पर की जा रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के चलते प्रशासन की तैयारी इसे शनिवार से शुरू करने की नहीं थी। ऐसे में शुक्रवार देर शाम तक बैठकों के कई दौर चलते रहे।

जिसके बाद यह निर्णय लिया गया कि अब आवेदन प्रक्रिया 1 जून से शुरू की जाएगी। इसके पीछे एक कारण यह भी दिया जा रहा है कि डीयू में फिलहाल पीएचडी, एमफिल में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन

दस्तावेज जमा कराने के लिए धक्के नहीं खाने होंगे

यह प्रक्रिया 31 मई को समाप्त होगी, जिसके बाद यूजी कोर्स के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। हर बार आवेदन प्रक्रिया से पहले छात्रों को दाखिला संबंधी जानकारी देने के लिए कई चरणों में ओपन डेज का आयोजन किया जाता है। हालांकि इस बार इस पर अब तक कोई स्थिति स्पष्ट नहीं है कि ओपन डेज का आयोजन किया जाएगा या नहीं।

दस्तावेज जमा कराने के लिए धक्के नहीं खाने होंगे
डीयू में चूंकि पूरी आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होने जा रही है, ऐसे में छात्रों को अपने दस्तावेज जमा कराने के लिए धक्के नहीं खाने होंगे। इस बार से उनके सभी तरह के दस्तावेज ऑनलाइन ही जमा होंगे।

इसके लिए छात्रों को अपने स्वयं के हस्ताक्षर किए हुए दस्तावेज को ऑनलाइन ही अपलोड करना होगा। डीयू ने छात्रों को सलाह दी है कि वह अपने सभी दस्तावेज पूरी तरह से तैयार रखें। इस बार छात्रों को अपने हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी भी तैयार रखनी होगी।

इन प्रमाण पत्रों की होगी जरूरत
1. दसवीं का प्रमाण पत्र
2. दसवीं की अंकतालिका
3. 12वीं की अंकतालिका
4. 12वीं का प्रोविजनल प्रमाणपत्र
5. चरित्र प्रमाण पत्र
6. स्थानांतरण प्रमाण पत्र(माइग्रेशन)
7. फोटोग्राफ
8. हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी
9. एससी-एसटी प्रमाण पत्र
10. छात्र के नाम पर बना हुआ ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर प्रमाण पत्र
11. डिविजनल कमिश्नर से जारी कश्मीरी विस्थापित प्रमाण पत्र
12. स्पोर्ट्स व ईसीए से संबंधित प्रमाण पत्र(1 अप्रैल 2013 से 31 मार्च 2016 के बीच के हों) 

ओपन डेज की स्थिति स्पष्ट नहीं
हर बार आवेदन प्रक्रिया से पहले छात्रों को दाखिला संबंधी जानकारी देने के लिए कई चरणों में ओपन डेज का आयोजन किया जाता है। हालांकि इस बार इस पर अब तक कोई स्थिति स्पष्ट नहीं है कि ओपन डेज का आयोजन किया जाएगा या नहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें