फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मेरिट के आधार पर मिलेगी एडमिशन

Fri, 11 Mar 2016 11:20 AM IST
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी ने इंजीनियरिंग, फार्मेसी और मैनेजमेंट सहित स्नातकोत्तर में एडमिशन को नई शर्तें लागू की हैं। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर से संबद्ध कॉलेजों में मेरिट आधार पर एडमिशन मिलेगी। यूनिवर्सिटी ने इंजीनियरिंग, फार्मेसी और मैनेजमेंट सहित स्नातकोत्तर में एडमिशन को नई शर्तें लागू की हैं। पहले प्रवेश परीक्षा में भाग लेने मात्र से ही कॉलेजों में प्रवेश मिल जाता था।
विज्ञापन


नई शर्तें इसी शैक्षणिक सत्र से लागू होंगी। 14 और 15 मई को एचपीसीईटी प्रवेश परीक्षा होगी। बीटेक, बी-फार्मेसी, एमटेक, एम-फार्मेसी, एमसीए और एमबीए सभी विभागों में प्रवेश परीक्षा में हासिल अंकों की प्रतिशतता के आधार पर एडमिशन देने के दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

नेशनल लेवल की परीक्षा में न्यूनतम 15 फीसदी अंक नहीं लेने पर प्रदेश स्तर की परीक्षा में 20 फीसदी अंक पाने वाले विद्यार्थियों को प्रवेश मिलेगा। प्रदेश स्तर की परीक्षा में अनिवार्य अंक नहीं लेने पर 12वीं कक्षा की मेरिट पर बीटेक और बी-फार्मेसी में प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन

आरक्षित वर्ग के छात्रों को मिलेगी छूट

नई शर्त के लागू होने से प्रदेश के 45 से अधिक कालेजों में प्रवेश लेने वाले छात्रों को राहत मिलेगी। - फोटो : Demo pic
एमसीए, एमबीए और एमटेक में प्रवेश परीक्षा और स्नातक की मेरिट पर प्रवेश मिलेगा। आरक्षित वर्ग के छात्रों को पांच फीसदी की छूट मिलेगी। बीते वर्ष सरकार ने जेईई की तर्ज पर पहली बार हिमाचल प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा (एचपीसीईटी) का आयोजन किया था।

सभी चार सरकारी कॉलेजों में जेईई की मेरिट के अलावा जेईई परीक्षा में भाग लेने वाले और परीक्षा में एक या दो अंक लेने वालों को भी प्रवेश मिल गया था। एचपीसीईटी और बारहवीं की परीक्षा में 70 से 80 फीसदी अंक लेने वालों को प्रवेश नहीं मिला था।

अब तकनीकी विवि ने एडमिशन के लिए नई शर्तें लागू कर दी हैं। इस नई शर्त के लागू होने से प्रदेश के 45 से अधिक कालेजों में प्रवेश लेने वाले छात्रों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

इतने फीसदी अंकों पर ही मिलेगा दाखिला

बैठक में ही साफ होगा, कि पहले बैच के जून में पास आउट होने वाले छात्रों का क्या होगा। - फोटो : Demo pic
इतने फीसदी अंक होंगे तो ही एडमिशन
बीटेक:
परीक्षा    सामान्य    आरक्षित
जेईई         15          10    
एचपीसीईटी   20        15
बारहवीं        55         50

बी-फार्मेसी:
परीक्षा    सामान्य    आरक्षित
एचपीसीईटी    20        15
बारहवीं         55         50

एमटेक:
परीक्षा    सामान्य    आरक्षित    
एचपीसीईटी    20       15
बारहवीं         60       55

एम-फार्मेसी:
परीक्षा    सामान्य    आरक्षित    
एचपीसीईटी    20      15
बारहवीं        60       55

एमसीए:
परीक्षा    सामान्य    आरक्षित    
एचपीसीईटी    20       15
बारहवीं         60        55

एमबीए:
परीक्षा    सामान्य    आरक्षित
नेशनल       10            5    
एचपीसीईटी    20         15
बारहवीं          60          55

टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने बीटेक, बी-फार्मेसी, एमटेक, एम-फार्मेसी, एमसीए और एमबीए सभी विभागों में प्रवेश परीक्षा में हासिल अंकों की प्रतिशतता पर एडमिशन देने के दिशा-निर्देश जारी किए हैं। नेशनल लेवल की परीक्षा में न्यूनतम 15 फीसदी अंक हासिल नहीं करने पर प्रदेश स्तर की परीक्षा में 20 फीसदी अंक लेने वालों को प्रवेश मिलेगा।- विनय कुमार, रजिस्ट्रार, हिप्र टेक्निकल यूनिवर्सिटी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें