फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPSSSB: अब नौकरी के लिए यहां से करें ऑनलाइन आवेदन

Thu, 10 Mar 2016 05:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर

सार

  • ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू, चयन बोर्ड का लोकमित्र केंद्रों से टाईअप
  • क्रेडिट और डेबिट कार्ड से भी किया जा सकेगा परीक्षा शुल्क का भुगतान
  • कागजी झंझट से मिला छुटकारा, चयन बोर्ड को एक करोड़ सलाना फायदा
  • बोर्ड में डिप्टी सेक्रेटरी, लॉ अफसर सहित एक दर्जन पदों पर भर्ती को मंजूरी
  • पंद्रह दिन के भीतर बोर्ड में स्थापित होगी कंप्यूटर लैब, 42 लाख होंगे खर्च
विज्ञापन
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया से बोर्ड को लंबी कागजी कार्रवाई से ‌छुटकारा मिलेगा। - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड में नौकरी के लिए अब ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी लोकमित्र केंद्र में जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड ने लोकमित्र केंद्रों से टाईअप किया है। कंप्यूटर का ज्ञान रखने वाले अभ्यर्थी साइबर कैफे, अपने कंप्यूटर या मोबाइल से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन


साथ ही बैंक ड्राफ्ट और पोस्टल ऑर्डर की जगह अभ्यर्थी क्रेडिट और डेबिट कार्ड से परीक्षा शुल्क जमा करवा सकते हैं। कंप्यूटर से बैंक चालान का प्रिंट लेकर ऑफलाइन शुल्क जमा करवाने की सुविधा भी दी जा रही है। ऑनलाइन आवेदन होने से बोर्ड में लंबी कागजी कार्रवाई से छुटकारा मिल गया है। आधे-अधूरे आवेदन के रद्द होने और कानूनी पेचीदगियों में फंसने से भी निजात मिलेगी।
Trending Videos
विज्ञापन

बोर्ड को हर साल होगा एक करोड़ का फायदा

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया - फोटो : Demo Pic
ऑनलाइन प्रक्रिया होने से अब बोर्ड को हर साल करीब एक करोड़ का फायदा होगा। चयन बोर्ड के चेयरमैन जोगराज ठाकुर ने वीरवार को पत्रकारवार्ता में कहा कि बोर्ड ने हाल ही में दस विभिन्न पोस्ट कोड के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनके लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। किसी तरह की तकनीकी दिक्कत पर बोर्ड में हेल्पलाइन नंबर भी दिए हैं। 

बोर्ड में डिप्टी सेक्रेटरी, प्रोग्रामर आईटी डिपार्टमेंट और लॉ अफसर सहित 15 विभिन्न श्रेणियों के पदों को भरने की मंजूरी भी मिल गई है। एचएएस अधिकारी नवीन कुमार ने बोर्ड में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर ज्वाइनिंग दे दी है। शेष पदों को शीघ्र भरा जाएगा। बोर्ड में स्किल टेस्ट के लिए कंप्यूटर लैब स्थापित की जा रही है। इसके लिए सरकार से 42 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें