एचपीयू ने इस परीक्षा के बेहतर संचालन तथा हर तरह की गड़बड़ी पर नजर रखने के लिए विशेष टीम बनाई थी, जिसने परीक्षा केंद्रों को दौरा किया।
- फोटो : डेमो पिक
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में 67 क्लर्क (जेओए) की भर्ती के लिए रविवार को 2619 युवाओं ने राजधानी में बनाए गए 13 परीक्षा केंद्रों में लिखित परीक्षा दी। इसके लिए पात्र 4199 परीक्षार्थियों के रोलनंबर और परीक्षा केंद्र से संबंधित कट लिस्ट हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई गई थी।
1580 परीक्षार्थियों ने लिखित परीक्षा में भाग नहीं लिया। परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने कहा कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र में केंद्र अधीक्षक, उप अधीक्षक सहित प्रति तीस छात्रों पर एक पर्यवेक्षक और हर सेंटर में एक क्लर्क तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की ड्यूटी परीक्षा केंद्रों में लगाई गई थी। परीक्षा संचालन में करीब दो सौ कर्मी तैनात रहे। एचपीयू ने इस परीक्षा के बेहतर संचालन तथा हर तरह की गड़बड़ी पर नजर रखने के लिए विशेष टीम बनाई थीं।
इन परीक्षा केंद्रों में बैठे 4199 परीक्षार्थी- क्लर्क भर्ती के लिए राजधानी में लिखित परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों में एचपीयू परिसर में डा. अंबेडकर भवन में 450, विधि विभाग में 373, साइंस ब्लॉक में 250, गांधी भवन में 250, नेताजी सुभाष चंद्र बोस भवन, इक्डोल भवन और प्री कोचिंग सेंटर में 396, एचपीयू लीगल स्टडीज संस्थान एवॉलाज में 250, एचपीयू बिजनेस
स्टडीज संस्थान एवालॉज में 250, एचपीयू मॉडल स्कूल समरहिल में 202, एचपीयू सेंटर ऑफ इवनिंग स्टडीज (इवनिंग कॉलेज )138, संजौली कॉलेज सेंटर नंबर 350, सेंटर नंबर दो में 350, आरकेएमवी 500, राजीव गांधी महाविद्यालय चौड़ा मैदान कोटशेरा में 440 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।