फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

268 एलटी प्रवक्ताओं को मिली तैनाती, काउंसलिंग जारी, 

Sat, 30 Apr 2016 02:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
टीचर - फोटो : file photo
विज्ञापन
सहायक अध्यापक एलटी से प्रवक्ता के पद पर प्रमोशन पाने वाले 268 प्रवक्ताओं को गढ़वाल व कुमाऊं मंडल के स्कूलों में तैनाती दे दी गई है। वहीं भौतिक विज्ञान विषय के प्रवक्ताओं की काउंसलिंग आज होगी।
विज्ञापन


प्रदेश में एलटी से प्रवक्ताओं के पदों पर काउंसलिंग जारी है। राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में शुक्रवार को संस्कृत विषय के 102 प्रवक्ताओं की कांउसलिंग हुई।

नौ मई तक चलेगी काउंसलिंग
शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा आरके कुंवर ने कहा कि हिंदी महिला शाखा के 31, हिंदी सामान्य शाखा के 101, अंग्रेजी महिला शाखा के 24, अंग्रेजी सामान्य शाखा के 112 पदों पर काउंसिलिंग के बाद इन शिक्षकों को विभिन्न विद्यालयों में तैनाती दी जा चुकी है।
विज्ञापन


शिक्षा निदेशक ने कहा कि शुक्रवार को संस्कृत विषय के जिन प्रवक्ताओं की काउंसलिंग हुई उन्हें शनिवार को तैनाती दे दी जाएगी। बता दें कि प्रदेश में एलटी से प्रवक्ता के 1431 पदों पर प्रमोशन पाने वाले शिक्षकों की काउंसलिंग चल रही है। काउंसिलिंग नौ मई तक चलेगी। इसमें दुर्गम की सेवा पूरी कर चुके शिक्षकों को सुगम विद्यालयों में भी तैनाती दी जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें