लंबी लॉकइन अवधि
एनपीएस में अगर आप 35 साल की उम्र में निवेश करते हैं तो इसे अगले 25 साल तक निकाल नहीं सकते हैं। हालांकि, कुछ परिस्थितियों में जैसे बच्चों की उच्च शिक्षा एवं शादी, कोरोना महामारी के इलाज के लिए ही कुल निवेश का सिर्फ 25 फीसदी तक निकाल सकते हैं।
नहीं मिलेगी टैक्स छूट
अगर निवेशक रिटायरमेंट की उम्र 60 साल तक पहुंच जाता है तो उसे कुल फंड का 40 फीसदी कम मुनाफा वाला योजनाओं में निवेश करना होगा, जिस पर टैक्स छूट नहीं मिलेगी। अगर आप रिटायरमेंट उम्र से पहले निकासी करते हैं तो 80 फीसदी फंड का इस्तेमाल एन्युटी खरीदने में करना होगा। यह भी टैक्स के दायरे में होगा।
रिटायरमेंट प्लान के लिए बेहतर विकल्प
एनपीएस रिटायरमेंट प्लान के लिए बेहतर विकल्प है। इसमें आपके पैसे की सुरक्षा के साथ अच्छा रिटर्न भी मिलता है। अब तो इसमें अलग-अलग नॉमिनी का भी विकल्प है। यानी एनपीएस टीयर-1 और टीयर-1 खाते के लिए आप चाहें तो अलग-अलग नॉमिनी बना सकते हैं। - मनोज जैन, निवेश सलाहकार