फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनक के प्रवक्ता बोले: कनाडा मामले का ब्रिटेन-भारत संबंधों पर नहीं पडे़गा असर, जारी रहेगी एफटीए पर वार्ता

Tue, 19 Sep 2023 06:45 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

ब्रिटेन सरकार ने मंगलवार को कहा कि कनाडा में अलगाववादी सिख नेता की हत्या के गंभीर आरोप के चलते भारत के साथ चल रही व्यापार वार्ता पर कोई असर नहीं पड़ेगा। 
विज्ञापन
ऋषि सुनक और नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन सरकार ने मंगलवार को कहा कि कनाडा में अलगाववादी सिख नेता की हत्या के गंभीर आरोप के चलते भारत के साथ चल रही व्यापार वार्ता पर कोई असर नहीं पड़ेगा। 

विज्ञापन

डाउनिंग स्ट्रीट पर प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के प्रवक्ता से पत्रकारों ने जब इस मुद्दे का भारत-ब्रिटेन संबंधों पर असर को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि ब्रिटेन कनाडा के अधिकारियों से करीबी संपर्क बनाए रखेगा।  

इससे पहले कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सोमवार को संसद में कहा था कि वह खालिस्तानी अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत के संभावित संबंधों के विश्वसनीय आरोपों की जांच कर रहे हैं। कनाडा ने एक शीर्ष भारतीय राजनयिक को भी निष्कासित किया। निज्जर खालिस्तान टाइगर फोर्स का प्रमुख था और भारत में एक घोषित आतंकवादी था। 

भारत के विदेश मंत्रालय (एमईए) ने मंगलवार को कनाडा के इन दावों को बेतुका और प्रेरित बताते हुए खारिज कर दिया और जवाबी कार्रवाई में उनके एक वरिष्ठ राजनयिक को निष्कासित कर दिया। 
 

ब्रिटेन सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा कि हम इन गंभीर आरोपों के बारे में अपने कनाडाई सहयोगियों के साथ निकट संपर्क में हैं। प्रवक्ता ने कहा कि कनाडाई अधिकारियों द्वारा चल रही जांच के दौरान टिप्पणी करना अनुचित होगा। बाद में जब सुनक के प्रवक्ता से इस मामले पर दबाव बनाया गया तो उन्होंने कहा कि भारत के साथ व्यापार वार्ता पर काम पहले की तरह जारी है।
विज्ञापन

भारत और ब्रिटेन इस महीने की शुरुआत में एक ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) की दिशा में तेजी से काम करना जारी रखने पर सहमत हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें