फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ने विभिन्न श्रेणियों के लिए अलग लाइसेंस पर मांगी राय

Fri, 21 Aug 2020 04:07 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
TRAI - फोटो : Social media
विज्ञापन

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने दूरसंचार क्षेत्र की विभिन्न श्रेणियों जैसे बुनियादी संरचना, नेटवर्क और सेवाओं के लिए अलग-अलग लाइसेंस व्यवस्था पर उद्योग जगत से राय मांगी है। ट्राई ने इस संबंध में  गुरुवार को एक चर्चा पत्र भी जारी किया।

विज्ञापन


ट्राई ने पूछा है कि नई व्यवस्था में नेटवर्क में निवेश को बढ़ावा देने के लिए इसका लाइसेंस पाने वाले को क्या प्रोत्साहन (कम लाइसेंस शुल्क, कम स्पेक्ट्रम प्रयोग शुल्क आदि) दिए जा सकते हैं। नियामक ने यह भी पूछा है कि नेटवर्क स्तर के लाइसेंस और सेवा श्रेणी के क्षेत्र में अलग लाइसेंस में उनके लिए क्या संभावनाएं हैं।

दूरसंचार विभाग ने उद्योग के विभिन्न कार्यक्षेत्रों को अलग करने के बारे में मई, 2019 में ट्राई से राय मांगी थी। इसी के मद्देनजर ट्राई ने चर्चा पत्र पेश किया है। इसके अलावा, ट्राई ने ब्रॉडबैंड की स्पीड निर्धारित करने के लिए लोगों से राय मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें