फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलायंस JIO का हो सकता है टाटा डोकोमो और इंडिकॉम, मर्जर के लिए शुरू हुई बातचीत

Fri, 04 Aug 2017 11:05 AM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
टाटा संस अपनी सभी टेलिकॉम कंपनियों का रिलायंस जियो में मर्जर कर सकता है। इससे पहले टाटा संस भारती एयरटेल से इसके लिए बातचीत कर रहा था, लेकिन किसी तरह की बातचीत सफल नहीं हो पाई। 
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, टाटा संस के नए चेयरमैन एन चंद्रशेखरन अपने ग्रुप के टेलिकॉम बिजनेस को खत्म करना चाहती है, क्योंकि ये फायदे का सौदा नहीं रहा है। इससे पहले दोनों कंपनियों ने किसी प्रकार का पहले से कोई बिजनेस समझौता नहीं किया है। इसके साथ ही दोनों कंपनियां एक दूसरे के कर्मचारियों को भी नहीं लेती थी। 

लेकिन अब टाटा ट्रस्ट और रिलायंस फाउंडेशन के हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी और कैंसर केयर पर काम करने के कारण दोनों कंपनियां काफी करीब आ गई हैं। हालांकि सूत्रों के मुताबिक मर्जर को लेकर के फिलहाल दोनों कंपनियों में किसी तरह की कोई राय नहीं बन पाई है। 
विज्ञापन


एयरटेल कर सकता है टाटा स्काई का अधिग्रहण
देश की दो सबसे बड़ी डीटीएच कंपनियों में शुमार टाटा स्काई और एयरटेल का आपस में मर्जर हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो फिर डीटीएच सेक्टर में टाटा स्काई और एयरटेल देश की सबसे बड़ी कंपनी बन जाएगी। 

इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार, दोनों कंपनियों के बीच बातचीत की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके अनुसार, टाटा ग्रुप अपनी तीन कंपनियों टाटा टेलिसर्विस, टाटा स्काई और टाटा कम्यूनिकेशन का भारती एयरटेल में विलय करेगा। 

मर्जर के बाद यह टेलिकॉम और डीटीएच सेक्टर में तीसरी सबसे बड़ी कंपनी बन जाएगी। इससे पहले आइडिया-वोडाफोन और रिलायंस जियो का कब्जा है। भारती एयरटेल के पास 28 करोड़ ग्राहक हैं, जबिक टाटा टेलिसर्विस के पास 4.8  करोड़ ग्राहक हैं। इससे एयरटेल को 4G बैंडविथ भी मिल जाएगा, जिसकी उसे ज्यादा जरुरत है। 

डिश टीवी और वीडियोकॉन को भी देगा झटका
डीटीएच कंपनियों में भी इस मर्जर से दोनों को लाभ मिलेगा और ये डिश टीवी-विडियोकॉन से भी बड़ी कंपनी बन जाएगी। अभी टाटा स्काई का 23 फीसदी और एयरटेल डीटीएच का 21 फीसदी मार्केट शेयर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें