फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुकसान: टाटा मोटर्स को दूसरी तिमाही में 4000 करोड़ से ज्यादा का घाटा, कंपनी ने दी जानकारी

Mon, 01 Nov 2021 07:51 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टाटा मोटर्स के अनुसार, उसका कुल व्यय चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 65,712.83 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले 2020-21 की इसी तिमाही में 54,982.77 करोड़ रुपये था।
विज्ञापन
टाटा मोटर्स - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की सबसे पुरानी ऑटोमोबाइल कंपनियों में से एक टाटा मोटर्स लिमिटेड ने सोमवार को चालू वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही के परिणामों की घोषणा की। 30 सितंबर को खत्म हुई दूसरी तिमाही में कंपनी को 4,415.5 करोड़ रुपये का बड़ा घाटा हुआ है। पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी का घाटा 307.3 करोड़ रुपये रहा था।

विज्ञापन


एकीकृत आय में बढ़ोतरी दर्ज
कंपनी ने शेयर बाजार को भेजी अपनी सूचना में बताया कि दूसरी तिमाही में कंपनी की एकीकृत आय में इजाफा हुआ है और यह 61,378.8 करोड़ रुपये पर रही है, जो कि पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 53,530 करोड़ रुपये पर रही थी। खर्च बढ़ने और सेमी कंडक्टर की कमी से कंपनी की ब्रिटिश ईकाई जेएलआर (जगुगार लैंड रोवर) की कम बिक्री से कंपनी का घाटा बढ़ा है। जगुआर लैंड रोवर की आय 3.9 अरब पाउंड रही जबकि कर पूर्व नुकसान 30.2 करोड़ पाउंड रहा।

टाटा मोटर्स के अनुसार, उसका कुल व्यय चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 65,712.83 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले 2020-21 की इसी तिमाही में 54,982.77 करोड़ रुपये था। जेएलआर की थोक बिक्री आलोच्य तिमाही में 12.8 प्रतिशत घटकर 64,032 इकाई रही। एकल आधार पर टाटा मोटर्स को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 659.33 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। एक साल पहले 2020-21 की इसी तिमाही में उसे 1,212.45 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें