फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर में बनेगा स्वचालित बैंक नोट प्रसंस्करण केंद्र, रिजर्व बैंक का फैसला

Sun, 13 Dec 2020 05:41 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, मुंबई
विज्ञापन
भारतीय रिजर्व बैंक
विज्ञापन

करेंसी नोटों के बढ़ते प्रसार के बीच भारतीय रिजर्व बैंक ने जयपुर में स्वचालित बैंक नोट प्रसंस्करण केंद्र (एबीपीसी) स्थापित करने का फैसला किया है। यह केंद्र बैंकों नोटों की प्राप्ति, भंडारण और उन्हें आगे भेजने का काम करेगा।

विज्ञापन


एबीपीसी के कामकाज में करेंसी चेस्ट और बैंक शाखाओं के प्राप्त नोटों का प्रसंस्करण करना और स्वचालित तरीके से खराब नोटों को नष्ट करना भी शामिल है। रिजर्व बैंक द्वारा जयपुर में एबीपीसी की स्थापना के लिए सलाहकार की नियुक्ति को निकाले गए आग्रह प्रस्ताव (आरएफपी) से यह जानकारी मिली है।

दस्तावेज में कहा गया है कि डिजिटल भुगतान के लगातार लोकप्रिय होने के बीच नकद आज भी भुगतान का महत्वपूर्ण माध्यम है। डिजिटल भुगतान के साथ चलन में बैंक नोटों की संख्या भी बढ़ रही है। वैश्विक स्तर पर जिस तरीके से बैंक नोटों के चलन में इजाफा हो रहा है, कुछ ऐसा ही रुख भारत में भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन


मार्च, 2001 से मार्च, 2019 के दौरान मात्रा के हिसाब से बैंक नोटों के चलन में तीन गुना का इजाफा हुआ है। आने वाले वर्षों में इसमें और बढ़ोतरी की संभावना है। दस्तावेज में कहा गया है कि इसी के मद्देनजर बैंक नोटों की प्राप्ति, भंडारण, प्रसंस्करण और निस्तारण के लिए एक स्वचालित प्रणाली की जरूरत महसूस हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें