फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Heart Day 2021: हृदय की बीमारियों के लिए टर्म इंश्योरेंस जरूरी, वित्तीय भविष्य होगा सुरक्षित

Wed, 29 Sep 2021 11:57 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हृदय (हार्ट) की बीमारियों से व्यक्ति का जीवन तो खतरे में आता ही है, इससे व्यक्ति और उनके परिवार पर भारी आर्थिक दबाव भी आ जाता है। सही डाइट, एक्सरसाइज और अन्य तरीके से अपने शारीरिक स्वास्थ्य की अच्छी देखभाल करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। 
विज्ञापन
इंश्योरेंस - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस के हेड-टाईड एजेंसी एंड डायरेक्ट डिस्ट्रीब्यूशन, श्री मुरली जालान के मुताबिक, इलाज के बढ़ते खर्चों और जीवनशैली रोगों में तेज वृद्धि के कारण आर्थिक रूप से तैयार रहना भी बहुत जरूरी हो गया है। टर्म इंश्योरेंस इसी तरह का एक साधन है। इससे व्यक्ति को हृदय की बीमारियों और अन्य जीवनशैली जनित रोगों से उत्पन्न आर्थिक अनिश्चितता के विरुद्ध तैयार होने में मदद मिलती है।

विज्ञापन


टर्म इंश्योरेंस प्लान के अंतर्गत किफायती प्रीमियम पर बड़ा लाइफ कवर (व्यक्ति की जरूरत के अनुसार 25 लाख, 50 लाख, 1 करोड़ रुपये और इससे अधिक या कम का मिलता है। लाइफ कवर की राशि (बीमित राशि) से पॉलिसी अवधि के भीतर परिवार के पालनकर्ता के साथ दुर्भाग्यपूर्ण घटना होने की स्थिति में परिवार को वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलती है। लाइफ कवर की राशि परिवार को रोजमर्रे के खर्चों, कर्जों की चुकौती, बच्चे की कॉलेज फीस और अन्य जरूरतों के भुगतान के लिए मददगार हो सकती है। इसके अलावा, आजकल अनेक कंपनियां व्यापक टर्म प्लान्स ऑफर करती हैं। ये विविध प्लान जीवन की अनिश्चितताओं से न केवल हमारे प्रियजनों की बल्कि हमारे खुद की भी एक वैकल्पिक ऐड-ऑन के माध्यम से रक्षा करते हैं। इन एडिशंस को इंश्योरेंस की भाषा में राइडर्स कहा जाता है। ये राइडर्स प्रीमियम में मामूली बढ़ोतरी करके अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करते हैं। ऐसे दो राइडर्स भी हैं जो अन्य बीमारियों के अलावा हृदयजनित बीमारियों के विरुद्ध भी सुरक्षा प्रदान करते हैं :

हॉस्पिटल डेली कैश राइडर
यह राइडर अस्पताल में भर्ती रहने के हरेक दिन के लिए एक नियत राशि प्रदान करता है। अगर आप आईसीयू में भर्ती हैं और सर्जरी (हृदय की सर्जरी सहित) होती है, तो वैसी स्थिति में भी यह एक नियत राशि का लाभ प्रदान करता है। इस प्रकार आपके हाथ में नकद राशि प्राप्त होती है जिससे आप अस्पताल में भर्ती रहने से उत्पन्न दैनिक खर्चों का आसानी से भुगतान कर सकते हैं।
विज्ञापन


प्रीमियम वेवर राइडर
अगर बीमित जीवन वाला व्यक्ति को कोई गंभीर बीमारी (हृदयरोग, कैंसर, और अन्य निर्दिष्ट बीमारियां) होने का पता चलता है तो प्रीमियम वेवर राइडर के द्वारा पॉलिसी की सभी भावी प्रीमियम को माफ कर दिया जाता है और जीवन बीमा पॉलिसी जारी रहती है।

अगर किसी व्यक्ति हार्ट अटैक जैसी किसी स्वास्थ्य संबंधी स्थिति से गुजरता है, तो वैसी स्थिति में उन्हें टर्म इंश्योरेंस खरीदने से स्वतः अयोग्य नहीं किया जाता है। इसके साथ ही, यह पता रहना चाहिए कि व्यक्ति को ज्यादा जाँच से गुजरना होगा और किसी स्वस्थ व्यक्ति की तुलना में इनके विकल्प सीमित होंगे।

बीमाकर्ता किन घटकों पर विचार करता है?
बीमाकर्ता आपसे अनेक प्रश्न पूछेगा। यह जरूरी है कि उनकी जरूरत की सारी जानकारी उन्हें प्रदान की जाए। अपने पिछले इलाज के वृत्तान्त के बारे में कोई जानकारी छिपानी नहीं चाहिए।

  • हृदय की बीमारियों को आम तौर पर 'लाइफस्टाइल डिजीज' कहा जाता है। शुरुआत के लिए व्यक्ति स्वीकृत होने की अपनी संभावना बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य जीवन चर्या से आरम्भ कर सकता है। तंदुरुस्त शरीर के लिए आप हेल्दी डाइट लें और रोज एक्सरसाइज के साथ शुरुआत कर सकते हैं।
  • अपने डॉक्टर की सलाह का सख्ती से पालन करें।
  • पॉलिसी बीमा के लिए योग्य हो जाने पर जितने समय के लिए संभव हो उतने समय के लिए कवरेज तय करें।

किस प्रकार की प्रीमियम दरों की अपेक्षा की जा सकती है ?
अवस्था और परिस्थिति की गंभीरता के आधार पर हर व्यक्ति का मामला विशिष्ट होता है। नतीजतन, सामान्य रूप से प्रीमियम दर का उल्लेख करना कठिन है।

अंत में, टर्म इंश्योरेंस एक अनिवार्य और अपरिहार्य वस्तु है। यह एक सुदृढ़ वित्तीय साधन है जो स्वयं और परिवार के लिए वित्तीय भविष्य सुरक्षित करने में सहायक हो सकता है। टर्म इंश्योरेंस प्लान सुनिश्चित करता है कि किसी व्यक्ति के आश्रितों को, चाहे जैसी भी घटना हो, अपने वित्तीय मामलों के बारे में चिंता नहीं करनी पड़ेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें