बैंक अपनी महिला ग्राहकों के लिए लोन के इंटरेस्ट रेट में 0.25 फीसदी तक की विशेष रियायत देता है। इस लोन का मकसद महिलाओं को इंडिपेंडेंट बनाने में मदद करना है। पांच लाख तक के लोन पर बैंक महिलाओं से किसी तरह की कोलेटरल सिक्यॉरिटी भी नहीं लेता है। प्रॉजेक्ट रिपोर्ट के साथ आई कार्ड और अड्रेस प्रूफ पर लोन मुहैया कराया जाता है। इससे ज्यादा के लिए कोलेटरल लोन अमाउंट के डेढ़ गुने के बराबर का होना चाहिए।
बैंक ऑफ इंडिया की प्रियदर्शनी योजना
बैंक महिलाओं को लोन की सुविधा माइक्रो, स्मॉल और मीडियम बिजनेस की शुरुआत करने के लिए मुहैया कराता है। बैंक दो लाख रुपये तक महिलाओं को लोन देता है और इसकी ब्याज दरें आमतौर पर ब्याज दरों की तुलना में एक फीसदी कम होती हैं।
कैनरा बैंक की इस स्कीम में मिलता है 55 साल की महिलाओं को लोन
बैंक 18 से 55 साल की महिलाओं को लोन मुहैया कराता है। इस स्कीम के तहत महिलाएं घर के जरूरी सामान से लेकर सोना, जूलरी, कंप्यूटर आदि तक खरीदने के लिए लोन ले सकती हैं। बैंक लोन की सुविधा हाउस वाइफ, वर्किंग और इंडिपेंडेंट महिलाओं को देता है।
ओबीसी की महिला विकास योजना
यह बैंक दो लाख से लेकर 10 लाख तक की राशि का लोन मुहैया कराता है। यही नहीं, महिलाओं को ब्याज दरों में दो फीसदी की छूट भी देता है। 10 लाख से ज्यादा का लोन लेने पर एक फीसदी तक की छूट दी जाती है। यदि लोन दो लोग मिल कर ले रहे हैं और उनमें एक पुरुष है तो काम में महिला की हिस्सेदारी कम से कम 51 फीसदी होनी ही चाहिए। कंडिशन सिर्फ यह है कि लोन सात सालों में चुकाना होता है।