इनकम टैक्स डिपार्टमेंट हर टैक्सपेयर के फॉर्म 26 एएस को अपनी वेबसाइट पर अपलोड करता रहता है।
https://incometaxindiaefiling.gov.in/e-Filing/UserLogin/LoginHome.html?nextPage=taxCred पर आप लॉगिन करके इसको देख सकते हैं। लॉगिन करने के लिए आपको यूजर आईडी के तौर पर अपना पैन नंबर, पासवर्ड (कम से कम आठ करेक्टर का), जन्म तिथि और कैप्चा कोड देना होगा। इसको सबमिट करने के बाद आपका पेज खुल जाएगा। यहां पर माई अकाउंट सेक्शन पर जाकर के फॉर्म 26 एएस को चेक कर सकते हैं।
हर तिमाही के बाद जमा होता है टीडीएस
प्रत्येक कंपनी को हर तिमाही के खत्म होने के एक महीने के अंदर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के पास टीडीएस जमा करना होता है। 31 मार्च को खत्म होने वाली तिमाही के लिए टीडीएस जमा करने की आखिरी तारीख 31 मई है। इसके बाद फॉर्म 26 एएस को 31 मई के बाद अपलोड किया जाएगा।