बैंक ऑफ बड़ौदा में रखना होगा इतना पैसा
बैंक ऑफ बड़ौदा में देना और विजया बैंक का विलय हो चुका है। अब बैंक ने अपने एडवांटेज बचत खाते में मेट्रो शहरों के लिए दो हजार रुपये और छोटे शहरों के लिए एक हजार रुपये की राशि प्रत्येक तिमाही पर रखनी होगी।
इतना लगेगा जुर्माना
बैंक ऑफ बड़ौदा का ग्राहक अगर मिनिमम बैलेंस नहीं रख पाता है तो फिर उसको जुर्माना देना होगा। मेट्रो एवं अन्य शहरी इलाकों के खाते में मिनिमम बैलेंस नहीं होने पर 200 रुपये का जुर्माना है। गैर शहरी इलाकों के लिए जुर्माने की राशि 100 रुपये निर्धारित की गई है।
इन खातों को मिली छूट
हालांकि दोनों बैंकों ने जन धन योजना और बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट खाते में मिनिमम बैलेंस को रखने से छूट दे दी है।