फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस: SBI ने दिया तोहफा, होम लोन पर नहीं लगेगी प्रोसेसिंग फीस, इनको मिलेगा अतिरिक्त लाभ

Sat, 14 Aug 2021 03:34 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एसबीआई 'आजादी का अमृत महोत्सव' के तहत होम लोन पर प्रोसेसिंग फीस नहीं लेगा। इसके अतिरिक्त महिलाओं को और योनो एप के जरिए आवेदन करने वालों को अतिरिक्त छूट मिलेगी। 
विज्ञापन
एसबीआई - फोटो : twitter: @TheOfficialSBI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस महामारी के दौरान लोगों की आर्थिक स्थिति बिगड़ी है। ऐसे में इस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश का सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने बड़ा तोहफा दिया है। एसबीआई 'आजादी का अमृत महोत्सव' के तहत आपके लिए सस्ता होम लोन सहित अन्य का ऑफर लेकर आया है। 

विज्ञापन


तीन बड़े फायदे

  • अगर आप 15 अगस्त को एसबीआई से होम लोन लेते हैं, तो आपको कोई भी प्रोसेसिंग फीस नहीं देनी होगी। 
  • साथ ही महिलाओं को पांच आधार अंकों की छूट मिलेगी। 
  • इसके अतिरिक्त अगर ग्राहक एसबीआई के योनो एप के जरिए होम लोन के लिए अप्लाई करते हैं, तो आपको ब्याज दर पर पांच आधार अंकों की अतिरिक्त छूट मिलेगी। 

इतनी है ब्याज दर
यदि आप भी होम लोन लेने का विचार कर रहे हैं, तो एसबीआई में ब्याज दर 6.70 फीसदी से शुरू हो रही है। इससे पहले बैंक के 'मानसून धमाका ऑफर' की शुरुआत की थी। इसके तहत 31 अगस्त 2021 तक होम नोल पर ग्राहकों के लिए प्रोसेसिंग फीस माफ की गई है। जब भी कोई बैंक होम लोन देता है, तो ग्राहक को इसके लिए प्रोसेसिंग फीस देनी होती है। इसका भुगतान एक ही बार किया जाता है।

विज्ञापन









कॉल या मेसेज के जरिए करें आवेदन

  • एसबीआई के होम लोन के लिए आवेदन करने के लिए आप नीचे दिए गए टोल फ्री नंबर पर कॉल कर सकते हैं-

1800112018 

  • यदि आप एसएमएस के जरिए होम लोन के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो 'HOME' लिख कर 567676 पर मेसेज भेजना होगा। इसके बाद बैंक आपसे संपर्क करेगा।

योनो एप से भी कर सकते हैं अप्लाई-

  • योनो एप के जरिए लोन के लिए आवेदन करने के लिए लोन्स सेक्शन में जाएं। 
  • यहां अप्लाई न्यू लोन पर क्लिक करना होगा।
  • अब जो पेज खुलेगा उसमें अपनी जानकारी भरें।
  • इसके बाद जिस प्रॉपर्टी के लिए लोन ले रहे हैं उसकी जानकारी दें।
  • अब आपको बताना होगा कि आप वेतनभोगी हैं, स्वरोजगार वाले हैं, होममेकर हैं या पेंशनर हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो अपने ऑफिस का एड्रेस देना दें। 
  • अब प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में आपको जानकारी देनी होगी। अगर आप इस योजना के योग्य हैं तो उसकी जानकारी दें।
  • अब आपसे लोन की रकम पूछी जाएगी। कितने महीने तक ईएमआई देनी है, आप इसे भी सेट कर सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें