राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) का टैक्स फ्री बांड 9 मार्च 2016 को बाजार में आ रहा है। कंपनी की टैक्स फ्री बांड के जरिए 3,500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। नाबार्ड से मिली जानकारी के मुताबिक इन टैक्स फ्री बांड का फेस वैल्यू 1,000 रुपये का होगा और इस पर आयकर कानून की धारा 10 के तहत आय कर पर छूट मिलेगी।
बांड में निवेश 9 मार्च से 14 मार्च 2016 तक किया जा सकेगा। इस बांड को बाम्बे शेयर बाजार में सूचीबद्घ कराने की योजना है। इस बांड का 60 फीसदी हिस्सा निवासी भारतीयों के लिए जबकि 15 फीसदी हिस्सा क्यूआईबी और 10 फीसदी हिस्सा एचएनआई के लिए आरक्षित किया गया है।
सरकार महत्वपूर्ण परियोजना को चलाने के लिए कुछ एजेंसियों को बाजार से टैक्स फ्री बांड के जरिये पैसे जुटाने की छूट देती है। इस पर मिलने वाले प्रतिफल पर आय कर नहीं लगता है।