बैंक अकाउंट, सिम कार्ड, बीमा पॉलिसी और म्युचुअल फंड खातों को आधार से लिंक कराने के बाद अब आप अपने वोटर आईडी कार्ड को भी इससे लिंक कर सकते हैं। इसके लिए आप चार तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं जिनमें ऑनलाइन, एसएमएस, फोन और बीएलओ के जरिए ऐसा करना शामिल है। आज हम आपको इन सारे तरीकों को बताने जा रहे हैं, जिनसे आप अपने वोटर आईडी कार्ड को आधार से लिंक कर सकते हैं।
ऑनलाइन लिंक करने के लिए ये है प्रोसेस
वोटर आईडी कार्ड को ऑनलाइन आधार से लिंक करने के लिए आपको सबसे पहले चुनाव आयोग की वेबसाइट www.nvsp.in पर जाना होगा।
इसके बाद अपना नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, शहर और राज्य का नाम जैसी डिटेल्स सबमिट करनी होगी।
डिटेल्स सबमिट करने के बाद आपको सर्च बटन पर क्लिक करना होगा। अगर आपकी डिटेल्स सही पाई गई तो फिर वेबसाइट पर आपकी पूरी डिटेल्स फोटो सहित आ जाएगी।
इसके बाद आपको आधार नंबर फीड करने के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। यह ऑप्शन आपको पेज के लेफ्ट हैंड साइड पर दिखेगा।
इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद एक पॉप-अप पेज आएगा, जिसके बाद आपको एक बार फिर से अपना नाम, आधार नंबर, वोटर आईडी कार्ड नंबर, रजिस्टर्ड मोबाइल या फिर ईमेल सबमिट करना होगा।
सबमिट करने के बाद स्क्रीन पर एक मैसेज आएगा, जिसमें कहा जाएगा कि आपकी ऐप्लिकेशन को रजिस्टर्ड कर लिया गया है।