फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की खबर: आधार में करना है कोई भी बदलाव? तो इस तरह फ्री में लें अपॉइंटमेंट

Sat, 03 Jul 2021 02:18 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चाहे नया आधार कार्ड बनवाना हो या आधार में नाम, पता, जन्मतिथि, ई-मेल आईडी, जेंडर या बायोमेट्रिक अपडेट कराना हो। आधार जारी करने वाली संस्था यूआईडीएआई आपको फ्री में ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने की सुविधा देती है। 
विज्ञापन
आधार कार्ड - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आधार कार्ड प्रत्येक भारतीय नागरिक के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज है। आधार कार्ड केवल एक दस्तावेज ही नहीं है, बल्कि पहचान पत्र है। किसी भी वित्तीय लेनदेन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आधार बेहद जरूरी है। आधार में न सिर्फ आपके पते की जानकारी होती है, बल्कि इसमें व्यक्ति की बायोमेट्रिक जानकारी भी होती है। 

विज्ञापन


आधार कार्ड जारी करने वाली संस्था भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की ओर से कई रीजनल लैंग्वेज में आधार बनाने की सुविधा देती है। आप अंग्रेजी के अतिरिक्त उर्दू, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, हिंदी, बंगाली, गुजराती, उड़िया, कन्नड़, मलयालम और मराठी भाषा में आधार कार्ड बनवा सकते हैं। 

चाहे नया आधार कार्ड बनवाना हो या आधार में नाम, पता, जन्मतिथि, ई-मेल आईडी, जेंडर या बायोमेट्रिक अपडेट कराना हो। अब आपको घंटों तक लंबी लाइनों में लगने की जरूरत नहीं है। आधार जारी करने वाली संस्था यूआईडीएआई आपको फ्री में ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने की सुविधा देती है। यानी आप घर पर ही आधार सेवा केंद्रों पर आधार को अपडेट कराने के लिए अपॉइंटमेंट ले सकते हैं।
विज्ञापन


ऐसे लें अपॉइंटमेंट 
  • ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने के लिए आपको सबसे पहले UIDIA की वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाना होगा। 
  • वेबसाइट पर जाकर आपको 'My Aadhaar' टेब पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद आपको बुक एन अपॉइंटमेंट का एक विकल्प मिलेगा।
  • इस पर जाने के बाद आपको सिटी लोकेशन का एक और विकल्प मिलेगा, जिसमें से आपको शहर का चयन करना होगा। 
  • शहर चुनने के बाद 'प्रोसेस्ड टू बुक एन अपॉइंटमेंट' पर क्लिक करें।
  • अब आपके समक्ष एक नया पेज खुलेगा, जिसमें तीन ऑप्शन होंगे- न्यू आधार, आधार अपडेट और मैनेज अपॉइंटमेंट। अपनी आवश्यकता के अनुसार आप इनमें से कोई विकल्प चुन सकते हैं।
  • उचित विकल्प चुनने के बाद आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, कैप्चा कोड और ओटीपी डालना होगा, जिसके बाद आपकी एप्लीकेशन वेरीफाई होगी। इस दौरान आपको अपॉइंटमेंट के लिए टाइम स्लॉट भी चुनना होगा। ये सब करने के बाद इसे सबमिट कर दें। 
  • बता दें कि बुकिंग प्रोसेस पूरी तरह ये मुफ्त है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें