फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Oil Companies: तेल कंपनियों को हो सकता है 21,270 करोड़ का घाटा

Mon, 10 Oct 2022 05:33 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने एक रिपोर्ट में कहा, 6 महीने से पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर रखने के कारण इन कंपनियों को नुकसान हो रहा है, क्योंकि बिक्री का भाव लागत से कम है।
विज्ञापन
तेल कंपनियों को घाटा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की तीन प्रमुख पेट्रोलियम कंपनियों को जुलाई से सितंबर तिमाही के बीच भी घाटा होने का अनुमान है। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम को 21,270 करोड़ रुपये का घाटा हो सकता है। यह पहली बार होगा, जब इन कंपनियों को लगातार दो तिमाहियों में नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन


आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने एक रिपोर्ट में कहा, 6 महीने से पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर रखने के कारण इन कंपनियों को नुकसान हो रहा है, क्योंकि बिक्री का भाव लागत से कम है। पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में तीनों को 18,480 करोड़ का घाटा हुआ था। 

मंदी की आशंका के बीच 7% रहेगी भारत की विकास दर
नई दिल्ली। वैश्विक अर्थव्यवस्था के मंदी में फंसने की आशंका के बीच भारत 2022-23 में 7 फीसदी वृद्धि दर के साथ सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था के रूप में उभरेगा। प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी-पीएम) के सदस्य संजीव सान्याल ने रविवार को कहा कि बीते वर्षों में नरेंद्र मोदी सरकार ने आपूर्ति पक्ष में जो सुधार किए हैं, उनके कारण ही भारतीय अर्थव्यवस्था पहले के मुकाबले कहीं अधिक लचीली और जुझारू हो सकी है। एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें