फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vehicle Prices: वाहनों की बढ़ सकती हैं कीमतें, उत्सर्जन मानदंडों को पूरा करने में होगा निवेश

Mon, 10 Oct 2022 01:12 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

नए मानदंड़ के अनुसार, वास्तविक समय में ड्राइविंग उत्सर्जन स्तरों की निगरानी के लिए वाहनों में ऑन बोर्ड सेल्फ डायग्नोस्टिक डिवाइस होना आवश्यक है। ऐसी स्थितियों में जहां उत्सर्जन मापदंडों से अधिक हो, डिवाइस इस पर चेतावनी देगा। 
विज्ञापन
वाहनों की कीमतों में बढ़ोत्तरी की संभावना (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आने वाले समय में यात्री और वाणिज्यिक वाहनों की कीमतों में बढ़ोत्तरी होने की आशंका है। ऑटोमोबाइल कंपनियां सख्त उत्सर्जन मानदंडों को पूरा करने के लिए भारी निवेश करने की योजना बना रही हैं। यह मानदंड अप्रैल से लागू होना है। भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग वर्तमान में अपने उत्पादों को भारत स्टेज-6 के दूसरे चरण को पूरा करने के लिए काम कर रहा है। इससे कंपनियों की लागत बढ़ जाएगी।

विज्ञापन


नए मानदंड के अनुसार, वास्तविक समय में ड्राइविंग उत्सर्जन स्तरों की निगरानी के लिए वाहनों में ऑन बोर्ड सेल्फ डायग्नोस्टिक डिवाइस होना आवश्यक है। ऐसी स्थितियों में जहां उत्सर्जन मापदंडों से अधिक हो, डिवाइस इस पर चेतावनी देगा। इससे पता चलेगा कि वाहनों की सर्विस जरूरी है। 

जले हुए ईंधन के स्तर का होगा नियंत्रण
नए मानदंडों के लागू होने पर जले हुए ईंधन के स्तर को नियंत्रित करने के लिए वाहनों में प्रोग्राम किए ईंधन इंजेक्टर भी होंगे, जो पेट्रोल इंजन के ईंधन के समय और मात्रा को नियंत्रित करेंगे। साथ ही सेमीकंडक्टर को भी अपग्रेड करना होगा। आईसीआरए के वाइस प्रेसीडेंट रोहन कंवर गुप्ता ने कहा कि मानदंडों से वाहन की कीमतों में मामूली बढ़त होने की संभावना है लेकिन कंपनियों को एक साथ निवेश की जरूरत होगी। देश में एक अप्रैल, 2020 से बीएस 4 मानदंड से बीएस 6 में बदलाव किया जा रहा है। इस पर कंपनियों को 70 हजार करोड़ रुपये का निवेश करना पड़ा है

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें