केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्री राम विलास पासवान ने बुधवार को कहा कि भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) को 24 कैरेट सोने से बने आभूषणों के लिए हॉलमार्क मानक तैयार करने के लिए कहा गया है।
उन्होंने कहा कि सरकार की योजना सोने के लिए हॉलमार्क को अनिवार्य करने की है और परीक्षण प्रयोगशाला सहित इसके लिए जरूरी बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में काम किया जा रहा है।
पासवान ने कहा कि वर्तमान में, 14, 18 तथा 22 कैरेट के सोने से बने आभूषणों के लिए हॉलमार्क के संबंध में बीआईएस के मानक हैं। पहले 24 कैरेट सोने से आभूषण नहीं बनाया जा सकता था। लेकिन अब विदेशों में मौजूद अत्याधुनिक तकनीक से 24 कैरेट सोने से आभूषण बनाना संभव हो गया है। इस श्रेणी के आभूषणों की भी मांग है।
बीआईएस की गवर्निंग काउंसिल की पहली बैठक की अध्यक्षता करने के बाद मंत्री ने मीडिया से बातचीत में ये बातें कहीं। कई बार दूसरों की देखादेखी लोग गोल्ड की खरीददारी कर लेते हैं। ऐसा तब होता है जब गोल्ड का प्राइस सबसे कम स्तर पर पहुंच जाता है। लेकिन लोग ये नहीं सोचते हैं कि गोल्ड का प्राइस कब बढ़ेगा।
ऐसे में अगर 6 माह बाद गोल्ड का प्राइस नीचे चला जाता है तो निवेशक को नुकसान होता है। ऐसे में गोल्ड खरीदने में हमेशा समझदारी दिखानी चाहिए और अपने विवेक का इस्तेमाल करना चाहिए।