फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happiest Minds IPO: खुलते ही पूरी तरह सब्सक्राइब हुआ हैपिएस्ट माइंड का आईपीओ

Mon, 07 Sep 2020 03:54 PM IST
गौरव पाण्डेय बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हैपिएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजी का आईपीओ (आरंभिक सार्वजनिक निर्गम) का सब्सक्रिप्शन सोमवार को खुलने के कुछ घंटों के अंदर ही 1.08 गुना सब्सक्राइब हो गया। यह आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुला और दोपहर 12.45 बजे 1.08 गुना सब्सक्राइब हो गया। यह आईपीओ नौ सितंबर को बंद होगा। 

विज्ञापन


कंपनी ने आईपीओ के लिए बोली का दायरा 165 रुपये से 166 रुपये प्रति शेयर के बीच तय किया है। कंपनी इस दौरान 110 करोड़ रुपये के ताजा इक्विटी शेयर जारी कर रही है। इसके साथ ही कंपनी 3.56 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर भी बेच रही है। कंपनी को इससे 702 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद है।


बंगलूरू स्थित कंपनी हैपिएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजी की स्थापना अशोक सूता ने अप्रैल 2011 में की थी। यह कंपनी डिजिटल बिजनेस सर्विसेज, प्रोडक्ट इंजीनियरिंग सर्विसेज और इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट और सुरक्षा सेवाएं उपलब्ध कराती है। इस आइपीओ में 66.2 लाख ताजा शेयर शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें