फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्थव्यवस्था : यूबीएस ने कहा- 2021-22 में 9.5 प्रतिशत रहेगी विकास दर, दूसरी छमाही से और पकड़ेगी रफ्तार

Tue, 26 Oct 2021 06:23 AM IST
Kuldeep Singh बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

स्विस ब्रोकरेज कंपनी यूबीएस सिक्योरिटीज इंडिया ने कहा कि दबी मांग और टीकाकरण से चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में अर्थव्यवस्था और रफ्तार पकड़ेगी। 2022-23 में वृद्धि दर घटकर 7.7 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
भारतीय अर्थव्यवस्था - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय अर्थव्यवस्था 2021-22 में 9.5 फीसदी की दर से बढ़ेगी। 2020-21 में इसमें 7.3 प्रतिशत गिरावट आई थी। स्विस ब्रोकरेज कंपनी यूबीएस सिक्योरिटीज इंडिया ने कहा कि दबी मांग और टीकाकरण से चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में अर्थव्यवस्था और रफ्तार पकड़ेगी।

विज्ञापन


दूसरी छमाही से और रफ्तार पकड़ेगी घरेलू अर्थव्यवस्था
हालांकि, 2022-23 में वृद्धि दर घटकर 7.7 प्रतिशत रहने का अनुमान है। दूसरी छमाही में अर्थव्यवस्था अधिक तेजी से आगे बढ़ेगी। सरकार ने बजट में चालू वित्त वर्ष में अर्थव्यवस्था में 10.5 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान लगाया है। हालांकि, आरबीआई ने अपने वृद्धि दर के अनुमान को घटाकर 9.5 प्रतिशत कर दिया है। 

इंजीनियरिंग वस्तुओं का निर्यात 67.6 हजार करोड़ पार
देश के इंजीनियरिंग वस्तुओं का निर्यात सितंबर, 2021 में 9 अरब डॉलर (67.6 हजार करोड़ रुपये) के पार पहुंच गया। इस दौरान चीन, ब्रिटेन और यूएई जैसे शीर्ष-25 निर्यात गंतव्यों में से 22 में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई। आलोच्य महीने में कुल वस्तुओं के निर्यात में इंजीनियरिंग वस्तुओं की हिस्सेदारी 26.65 फीसदी रही। इंजीनियरिंग निर्यात संवर्धन परिषद के मुताबिक, 2021-22 में निर्यात 105 अरब डॉलर रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें