फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकिया लाएगा हरिद्वार व ऋषिकेश का गंगाजल

Tue, 31 May 2016 01:56 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रविशंकर प्रसाद ने की घोषणा - फोटो : PTI
विज्ञापन
गंगाजल के प्रति लोगों की श्रद्धा व उसकी मांग को देखते हुए अब डाक सेवा के जरिए देश के कोने-कोने में गंगाजल की आपूर्ति की जाएगी। केंद्रीय संचार व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने सोमवार को सरकार के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की। डाक विभाग को गंगाजल बिक्री करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


प्रसाद ने कहा कि डाक विभाग के जरिए विभिन्न प्रकार की वस्तुएं, साड़ी, हैंडीक्रॉफ्ट्स, फोन की आपूर्ति की जा सकती है तो गंगाजल की आपूर्ति क्यों नहीं। उन्होंने बताया हरिद्वार व ऋषिकेश के पवित्र गंगाजल की बिक्री के लिए डाक विभाग को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की मदद लेने के लिए कहा गया है। 

इस बारे में भारतीय डाक को पूरी योजना तैयार करने के लिए कहा गया है। देश मे हरिद्वार व ऋषिकेश के गंगाजल की काफी मांग है। ई-कॉमर्स कंपनियां अपने सामान की आपूर्ति खासकर ग्रामीण इलाके में सामान पहुंचाने के लिए डाक विभाग की सेवा ले रही है। डाक विभाग के पास 1.5 लाख से अधिक डाक घर हैं।
विज्ञापन


शहरी इलाके के डाकियों को मिलेगा स्मार्ट फोन
रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि डाकियों की सेवा को और उम्दा करने के लिए उन्होंने शहरी इलाके के डाकियों को स्मार्टफोन देने का फैसला किया है। डाक विभाग ग्रामीण इलाके के डाकियों को हाथ में लेकर चलने वाली इलेक्ट्रॉनिक मशीन दे रही है। ताकि उस मशीन से डाकिया एक साथ कई कामों को अंजाम दे सके। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें