फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई साल के शीर्ष पर पहुंचा कच्चा तेल, 76.60 डॉलर प्रति बैरल के भाव बिका ब्रेंट क्रूड

Tue, 29 Jun 2021 08:46 AM IST
Kuldeep Singh बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • ऑयल ब्रोकर पीवीएम के विश्लेषक स्टीफन ब्रेनॉक का कहना है कि संक्रमण में सुधार, तेज टीकाकरण और गर्मी के मौसम में ईंधन की बढ़ती मांग को देखते हुए आगे भी कीमतों में इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल क्रूड ऑयल - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें सोमवार को ढाई साल के शीर्ष पर पहुंच गईं। सुबह के कारोबार में ब्रेंट क्रूड 76.60 डॉलर प्रति बैरल बिका, जो बाद में फिसलकर 75.98 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


ऑयल ब्रोकर पीवीएम के विश्लेषक स्टीफन ब्रेनॉक का कहना है कि संक्रमण में सुधार, तेज टीकाकरण और गर्मी के मौसम में ईंधन की बढ़ती मांग को देखते हुए आगे भी कीमतों में इजाफा हो सकता है। ब्रेंट क्रूड में लगातार पांचवें महीने तेजी आई और कीमतें अक्तूबर, 2018 के बाद सबसे ज्यादा रहीं।

हालांकि, अमेरिकी क्रूड 73.95 डॉलर प्रति बैरल के भाव बिक रहा है। तेल निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) व अन्य सहयोगी देशों ने उत्पादन में कटौती की, जिसकी वजह से कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं। हालांकि, ओपेक ने मई से जुलाई तक 21 लाख बैरल प्रतिदिन उत्पादन बढ़ाने की बात कही थी, ताकि कीमतें काबू में रहें। 
विज्ञापन


जुलाई से राहत की उम्मीद
वैश्विक क्रूड ब्रोकर एएनजी व आईएनजी ने उम्मीद जताई है कि 1 जुलाई को ओपेक व अन्य सहयोगी देशों की होने वाली बैठक में तेल उत्पादन बढ़ाने पर फैसला हो सकता है। अगस्त से इसमें 5 लाख बैरल प्रतिदिन इजाफे की उम्मीद है। इस फैसले से क्रूड के भाव नीचे लाने में मदद मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें