फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनाफा: दूसरी तिमाही में विप्रो और इंफोसिस को हुआ जबरदस्त लाभ, जानें कितना पहुंचा दोनों कंपनियों का राजस्व

Wed, 13 Oct 2021 05:03 PM IST
मुकेश कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
इंफोसिस और विप्रो - फोटो : social media
विज्ञापन

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी विप्रो को जबरदस्त लाभ हुआ है। कंपनी का प्रॉफिट 17 प्रतिशत बढ़कर 2,930.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इसके साथ ही उसका राजस्व 19,667.4 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। दूसरी तरफ, इंफोसिस ने भी दूसरी तिमाही में खूब लाभ कमाया है। कंपनी का प्रॉफिट 11.9 प्रतिशत बढ़कर 5421 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं, कंपनी का राजस्व 20.5 फीसदी बढ़कर 29,602 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। 

विज्ञापन

 
 


तिमाही के दौरान विप्रो की एकीकृत आय करीब 30 प्रतिशत के उछाल से 19,667.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 15,114.5 करोड़ रुपये थी। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 2,484.4 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। कंपनी ने कहा कि उसका आईटी सेवा कारोबार सालाना आधार पर 29.5 प्रतिशत बढ़कर 19,378.38 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

उधर, देश की दूसरी सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इंफोसिस की एक साल पहले समान तिमाही में उसकी आमदनी 4,570 करोड़ रुपये थी। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 4,845 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। बंगलूरू की कंपनी ने चालू वित्त वर्ष 2021-22 के लिए अपने राजस्व वृद्धि के अनुमान को बढ़ाकर 16.5-17.5 प्रतिशत कर दिया है। इससे पहले कंपनी ने अपने राजस्व में 14 से 16 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें