फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिमाही नतीजेः TCS के मुनाफे में हुई बढ़ोतरी, इंडसइंड बैंक का मुनाफा 3.4 फीसदी घटा

Thu, 10 Oct 2019 06:37 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
टीसीएस - फोटो : SELF
विज्ञापन

गुरुवार को शेयर बाजार में देश की दो प्रमुख कंपनियों ने अपनी दूसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा की है। जहां दिग्गज आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का मुनाफा 1.80 फीसदी बढ़ गया, वहीं निजी क्षेत्र के प्रमुख बैंकों में शुमार इंडसइंड बैंक के मुनाफे में 3.4 फीसदी की कटौती देखने को मिली। 

बैंक का मुनाफा 1383.4 करोड़ रुपये

सबसे पहले बात करते हैं इंडसइंड बैंक की। दूसरी तिमाही में बैंक का मुनाफा 1383.4 करोड़ रुपये रहा। पहली तिमाही में बैंक को 1432.5 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। बैंक की ब्याज आय 2.3 फीसदी बढ़कर 2,909.5 करोड़ रुपये रही है। पहली तिमाही में ब्याज आय 2,844 करोड़ रुपये रही थी।

ग्रॉस एनपीए में बढ़ोतरी

बैंक का ग्रॉस एनपीए 4,199.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,370.2 करोड़ रुपये रहा है जबकि नेट एनपीए 2,380.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,202.6 करोड़ रुपये रहा है।

टीसीएस के मुनाफे में 1.8 फीसदी की बढ़ोतरी 

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का मुनाफा 1.8 फीसदी बढ़ गया है। कंपनी ने एक स्पेशल डिविडेंड की भी घोषणा की है। टीसीएस ने नतीजों के साथ प्रति शेयर 5 रुपये का दूसरा अंतिम लाभांश और 40 रुपये का विशेष लाभांश देने का भी ऐलान किया।

हुआ 8,042 करोड़ का मुनाफा

कंपनी को दूसरी तिमाही में 8,042 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। इससे पहले, पिछले साल की दूसरी तिमाही में कंपनी को 7,901 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। कंपनी की आय 5.8 फीसदी बढ़कर के 38,977 करोड़ रुपये हो गई। पिछले साल कंपनी की आय 36,854 करोड़ रुपये थी।सीईओ और एमडी राजेश गोपीनाथन ने कहा कि इस तिमाही में उसकी ऑर्डर बुक बढ़कर छह महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है।

इतनी रही ग्रोथ

कंपनी के उत्तर-अमेरिकी कारोबार की ग्रोथ 5.3 फीसदी, एशिया प्रशांत कारोबार की ग्रोथ 6.3 फीसदी, MEA, LATAM कारोबार की ग्रोथ 7.3 फीसदी पर रही है। वहीं कंपनी के यूके कारोबार की ग्रोथ 13.3 फीसदी और भारतीय कारोबार की ग्रोथ 7.7 फीसदी पर रही है जबकि यूरोपीय कारोबार की ग्रोथ 16 फीसदी पर रही है।

विज्ञापन


कंपनी के टेक और सर्विसेस सेक्टर की ग्रोथ 5.6 फीसदी और मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर की ग्रोथ 7.8 फीसदी रही है। वहीं कम्यूनिकेशन और मीडिया सेक्टर की ग्रोथ 11.8 फीसदी पर रही है। वित्त वर्ष 2020 की दूसरी तिमाही में कंपनी के आईटी सर्विसेस की एट्रिशन रेट 11.6 फीसदी पर रही है। दूसरी तिमाही में कंपनी के कुल आय में डिजिटल कारोबार का योगदान 33.2 फीसदी रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें