फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल अंबानी के दोनों बेटे रिलायंस इंफ्रा के बोर्ड में हुए शामिल, बनाए गए निदेशक

Thu, 10 Oct 2019 03:01 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
अनिल अंबानी अपने बेटों के साथ - फोटो : PTI
विज्ञापन

अनिल अंबानी के स्वामित्व वाली एडीएजी समूह की कंपनी रिलायंस इंफ्रा के बोर्ड में दो नए निदेशकों की नियुक्ति की गई है। अंबानी के दोनों बेटों अनमोल और अंशु को कंपनी के बोर्ड में शामिल किया गया है। इन दोनों की नियुक्ति बुधवार से प्रभावी हो गई है। 

बने रहेंगे इस पद पर

रिलायंस एडीएजी समूह की तरफ से जारी बयान के अनुसार के कंपनी की अगली वार्षिक आम सभा (एजीएम) तक दोनों लोग अतिरिक्त निदेशक बने रहेंगे। अनमोल अंबानी जहां 2016 से रिलायंस कैपिटल के बोर्ड में शामिल हैं, वहीं अंशुल अंबानी इसी साल जनवरी में एडीएजी समूह से जुड़े थे। 

यहां से की है पढ़ाई

अनमोल 27 साल के हैं और उन्होंने ब्रिटेन के वारविक बिजनेस स्कूल से मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। वह रिलायंस कैपिटल में पहले से एग्जिक्यूटिव निदेशक के पद पर हैं। अगस्त 216 में वो बोर्ड में शामिल हुए। वहीं अंशुल 24 साल के हैं और उन्होंने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के स्टर्न स्कूल से बिजनेस मैनेजमेंट से स्नातक किया है। वो रिलायंस इंफ्रा के सभी ऑपरेशन देखते हैं।  

विज्ञापन


गौरतलब है कि रिलायंस कैपिटल एसेट मैनेजमेंट एवं म्युचूअल फंड, पेंशन फंड, बीमा, वित्त, स्टॉक ब्रोकिंग, वित्तीय उत्पादों का वितरण, प्रॉपर्टी निवेश और कई अन्य वित्तीय सेवाओं के कारोबार में है।

93 हजार करोड़ से ज्यादा का कर्ज

ब्लूमबर्ग के अनुसार, समूह पर कुल 93900 करोड़ रुपये का कर्ज है। रिलायंस नवल एंड इंजीनियरिंग के ऊपर 7,000 करोड़ रुपये और रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर पर करीब 17,800 करोड़ रुपये का कर्ज है। वहीं रिलायंस कैपिटल पर 38,900 करोड़ रुपये का और रिलायंस पावर पर 30,200 करोड़ रुपये का कर्ज है, जिसको चुकाने के लिए कंपनी ने एक प्लान तैयार किया है। 

प्लान के मुताबिक रिलायंस इंफ्रा 2020 तक पूरी तरह से कर्ज मुक्त होना चाहती है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कंपनी ने बताया है, 'रिजर्व बैंक के 7 जून, 2019 के सर्कुलर के मुताबिक रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर ने कर्ज के समाधान के लिए अपने 100 फीसदी कर्जदाताओं से आईसीए किया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें