फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमाई: मुकेश अंबानी टॉप 10 से बाहर, एलन मस्क की दौलत में लगातार हो रहा इजाफा, एक दिन में कमाए 45471 करोड़ रुपये

Sat, 16 Oct 2021 11:25 AM IST
मुकेश कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक एलन मस्क की दौलत 6.06 अरब डॉलर बढ़कर 236 अरब डॉलर पहुंच गई। अब वह इस मामले में अमेजन के जेफ बेजोस से काफी आगे निकल गए हैं। वहीं, मुंकेश अंबानी टॉप-10 से बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन
एलन मस्क और मुकेश अंबानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया के सबसे रईस अरबपति और इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला इंक के सीईओ एलन मस्क कमाई में लगातार इजाफा हो रहा है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, एलन मस्क की दौलत 6.06 अरब डॉलर बढ़कर 236 अरब डॉलर पहुंच गई। अब वह इस मामले में अमेजन के जेफ बेजोस से काफी आगे निकल गए हैं। एक साल में एलन मस्क की दौलत 66.5 बिलियन डॉलर बढ़ चुकी है। वहीं, मुंकेश अंबानी टॉप-10 से बाहर हो गए हैं। भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस अरबपति मुकेश अंबानी हाल ही में वॉरेन बफे को पछाड़कर शीर्ष 10 में शामिल हुए थे। अंबानी 102 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट में 11वें नंबर पर हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 25.2 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। वफे 103 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ एक बार फिर टॉप 10 में पहुंच गए हैं।

विज्ञापन


टेस्ला का शेयर आठ महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचा
दरअसल, शुक्रवार को टेस्ला का शेयर आठ महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। जैफरीज (Jefferies) के एनालिस्ट फिलिप हौचोइस (Philippe Houchois) ने टेस्ला का प्राइस टारगेट और कमाई के अनुमान को बढ़ा दिया है। टेस्ला के शेयरों में तीन फीसदी से अधिक की तेजी आई। इस हफ्ते इसमें कुल 7.3 फीसदी तेजी आई। लगातार आठवें सप्ताह इसमें तेजी आई है। इससे पहले फरवरी 2020 में टेस्ला के शेयरों में लगातार 12 हफ्ते तक साप्ताहिक तेजी का दौर रहा था।

जेफ बेजोस दूसरे स्थान पर
अमेजन के जेफ बेजोस 197 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। फ्रांसीसी बिजनसमैन और दुनिया की सबसे बड़ी लग्जरी गुड्स कंपनी LVMH Moët Hennessy के चेयरमैन ऑफ चीफ एग्जीक्यूटिव बर्नार्ड आरनॉल्ट (164 अरब डॉलर) इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स (130 अरब डॉलर) चौथे नंबर पर हैं।
विज्ञापन


गौतम अडानी 13वें स्थान पर
वहीं, अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी 77.7 अरब डॉलर की दौलत के साथ इस लिस्ट में 13वें नंबर पर बने हुए हैं। वह अंबानी के बाद भारत और एशिया के दूसरे सबसे बड़े रईस हैं। अंबानी और अडानी के बीच अब केवल दुनिया की सबसे अमीर महिला फांस्वाज बेटनकोर्ट मायर्स 12वें स्थान पर हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 44 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें