फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियंत्रण: गुवाहाटी एयरपोर्ट का प्रबंधन अब अडाणी समूह के हाथ में, विकास की जिम्मेदारी भी सौंपी गई

Fri, 08 Oct 2021 04:07 PM IST
‌डिंपल अलावाधी पीटीआई, नई दिल्ली

सार

गुवाहाटी में लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के संचालन, मैनेजमेंट और विकास की जिम्मेदारियों को अब अडाणी समूह की कंपनी को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी - फोटो : Adani Group
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज गुवाहाटी में लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के संचालन, मैनेजमेंट और विकास की जिम्मेदारियों को अडाणी समूह को सौंप दिया गया। पूर्वोत्तर के सबसे प्रमुख हवाई अड्डे के विकास और आधुनिकीकरण की प्रक्रिया की शुरुआत करते हुए, मध्यरात्रि में आयोजित एक कार्यक्रम में हवाई अड्डे की प्रतीकात्मक कुंजी एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के हवाई अड्डे के निदेशक रमेश कुमार द्वारा नए हवाईअड्डा संचालक के मुख्य हवाईअड्डा अधिकारी उत्पल बरुआ को सौंपी गई।

विज्ञापन


एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) और अडाणी एंटरप्राइजेस लिमिटेड के बीच समझौता इस साल 19 जनवरी को हुआ था। बयान में कहा गया है कि शुक्रवार से गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के संचालन, प्रबंधन और विकास की जिम्मेदारी नए हवाईअड्डा संचालक अडाणी गुवाहाटी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा लिमिटेड (AGIAL) संभालेगी।

मालूम हो कि बंदरगाह क्षेत्र में मजबूत पकड़ बनाने के बाद अडाणी समूह हवाईअड्डों पर दांव लगा रहा है। समूह को छह हवाईअड्डों के परिचालन का ठेका मिला है। इसमें लखनऊ, जयपुर, गुवाहाटी, अहमदाबाद, तिरुवनंतपुरम और मैंगलोर शामिल हैं। 
विज्ञापन


AAHL के हाथ में मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का प्रबंधन 
इससे पहले अडाणी एंटरप्राइजेस लिमिटेड के पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) ने मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एमआईएएल) का प्रबंधन अपने हाथ में ले लिया था। इससे पहले इस एयरपोर्ट का संचालन जीवीके समूह द्वारा किया जाता था। 

मुंबई एयरपोर्ट यात्री और कार्गो यातायात दोनों दृष्टि से भारत का दूसरा सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है। अपने प्रबंधन और विकास पोर्टफोलियो में आठ हवाई अड्डों के साथ, एएएचएल अब भारत की सबसे बड़ी हवाई अड्डा अधोसंरचना कंपनी बन गई है। 

तीन वर्षों तक मिलेगा एएआई के कर्मचारियों का समर्थन
शुरुआती तीन वर्षों में, नए हवाईअड्डा संचालक को एएआई के कर्मचारियों द्वारा समर्थित किया जाएगा। इस अवसर पर बोलते हुए, रमेश कुमार ने नए ऑपरेटर को शुभकामनाएं दीं और शुरुआती चरण में अपना समर्थन देने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें