फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए कितना बड़ा है रिलायंस का आकार, वैश्विक स्तर पर क्या है रैंकिंग

Thu, 02 Jul 2020 02:01 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Mukesh Ambani - फोटो : TWITTER
विज्ञापन

बुधवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) ने बाजार पूंजीकरण यानी बाजार हैसियत के मामले में 11 लाख करोड़ रुपये के स्तर को फिर से हासिल कर लिया। इस दौरान रिलायंस का बाजार पूंजीकरण टाटा समूह की सभी 28 कंपनियों के कुल बाजार पूंजीकरण से भी अधिक हो गया। आरआईएल की बाजार हैसियत शेयर बाजार बंद के दौरान करीब 11.02 लाख करोड़ रुपये थी। वहीं टाटा समूह की 10.91 लाख करोड़ रुपये।

विज्ञापन


इसलिए बढ़ी हैसियत
हाल में जियो प्लेटफॉर्म्स में फेसबुक, केकेआर, सिल्वर लेक, विस्टा इक्विटी, जनरल अटलांटिक, मुबाडला, टीपीजी, आदि द्वारा कुल 15 अरब डॉलर के निवेश की वजह से कंपनी का मार्केट कैप उच्च स्तर पर पहुंचा है । 

बुधवार को सेंसेक्स करीब 500 अंकों की बढ़त पर बंद हुआ, जिसमें से 102 अंक यानी 20 फीसदी से अधिक योगदान मुकेश अंबानी की रिलायंस का था। निफ्टी की बात करें, तो वहां भी कंपनी का योगदाय सबसे अधिक यानी 12.45 फीसदी रहा।
विज्ञापन


वैश्विक स्तर पर कंपनी की रैंकिंग 
वैश्विक स्तर पर आरआईएल का मार्केट कैप अमेजन, एपल और माइक्रोसॉफ्ट की तुलना में कम होगा। मार्केट कैप के लिहाज से इन कंपनियों का पूंजीकरण एक ट्रिलियन डॉलर से ऊपर है। एपल का बाजार पूंजीकरण 1.58 ट्रिलियन डॉलर (120 लाख करोड़ रुपये) है, जो रिलायंस के मुकाबले 10 गुना ज्यादा है।

यहां तक कि तेल और गैस की बड़ी कंपनियों के मुकाबले भी, जो कंपनी का मुख्य व्यवसाय है, रिलायंस दुनिया की सबसे बड़ी पांच कंपनियों में नहीं है। इस सूची में शीर्ष पर सिनोपेक है, जिसका बाजार पूंजीकरण 449 अरब डॉलर है। रिलायंस की तुलना में यह आंकड़ा तीन गुना ज्यादा है।

15 जुलाई को होनी है AGM
रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स और रिलायंस रिटेल निकट भविष्य में सूचीबद्ध होने वाली हैं। 15 जुलाई को कंपनी की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) है, जिसमें बड़ी घोषणाएं संभव हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें