फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनवरी-मार्च तिमाही में 16.7 फीसदी गिरकर 36.7 करोड़ डॉलर रहा कॉग्निजेंट का शुद्ध लाभ

Fri, 08 May 2020 01:12 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
कॉग्निजेंट - फोटो : twitter
विज्ञापन

सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी कॉग्निजेंट का शुद्ध लाभ 2020 की पहली तिमाही में 16.7 फीसदी गिरकर 36.7 करोड़ डॉलर रहा। 2019 की जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी को 44.1 करोड़ डॉलर का शुद्ध लाभ हुआ था। 

विज्ञापन


कंपनी में करीब दो लाख कर्मचारी
कंपनी जनवरी-दिसंबर को वित्त वर्ष मानती है। भारत में अमेरिकी आईटी कंपनी कॉग्निजेंट के करीब दो लाख कर्मचारी हैं। कोरोना वायरस संकट के चलते 2020 के दौरान उसे मांग के स्तर पर चुनौतियों पेश आने की आशंका है। वैसे कंपनी को अपने कारोबारों के विविधतापूर्ण होने, नकदी की अच्छी स्थिति और बेहतर बैलेंस शीट से कोविड-19 संकट को पार कर लेने की उम्मीद है। 

सालाना आधार पर 2.8 फीसदी बढ़ी आय 
समीक्षावधि में कंपनी की आय सालाना आधार पर 2.8 फीसदी बढ़कर 4.2 अरब डॉलर रही। इस संदर्भ में कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ब्रायन हंफरीज ने कहा, 'हमने इस चुनौतीपूर्ण तिमाही में भी सही से काम किया।' 
विज्ञापन


कोविड-19 के चलते आर्थिक व्यवस्था के समक्ष चुनौतियां 
उन्होंने कहा कि कोविड-19 संकट की वजह से मानवीय और आर्थिक व्यवस्था के समक्ष अभूतपूर्व चुनौतियां हैं। इसलिए कंपनी ने कारोबार को बनाए रखने के साथ-साथ कर्मचारियों और सहायकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा पर बराबर ध्यान रखा है। वायरस के फैलाव को देखते हुए हम डिजिटल कारोबारी मॉडल की ओर बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें