फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉग्निजेंट में करीब 6000 कर्मचारियों की नौकरी पर चल सकती है कैंची

Mon, 20 Mar 2017 08:45 AM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
विज्ञापन
कॉग्निजेंट
विज्ञापन
कॉग्निजेंट के इस साल के मूल्यांकन चक्र में करीब 6 हजार कर्मचारियों की नौकरी जा सकती है। हर कंपनी में मूल्यांकन चक्र सामान्य चीज है। अधिकतर आईटी कंपनियों में ये काफी कठोर होता है। 
विज्ञापन


इस विषय के एक जानकार सूत्र के अनुसार आने वाले 2 सालों में जो कर्मचारी खुद के कौशल को बेहतर बनाने का प्रयास नहीं करेंगे उनके लिए आईटी कंपनियों में नौकरी की राह आसान नहीं होगी।

आपको बता दें कि कॉग्निजेंट में करीब 2 लाख पैंसठ हजार कर्मचारी हैं। किसी भी सामान्य साल में ये कंपनी अपने करीब 2-3 प्रतिशत उन कर्मचारियों को सेवा से मुक्त कर देती है जो अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते।
विज्ञापन


कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि हमारे कार्यबल प्रबंधन रणनीति(वर्कफोर्स मैनेजमेंट स्ट्रेटेजी) के तहत हम नियमित रूप से अपने कर्मचारियों के प्रदर्शन की समीक्षा करते हैं जिससे हम अपने क्लाइंट की जरूरतों को पूरा कर सकें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें