फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राणा कपूर: 4300 करोड़ के घोटाले के आरोपी की पत्नी ने अपने पोते को दिया 40 करोड़ रुपये का गिफ्ट

Sat, 21 Aug 2021 03:49 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राणा कपूर की पत्नी बिंदु राणा कपूर ने अपने नौ महीने के पोते तोहफे में 40 करोड़ रुपये प्रॉपर्टी दी है। 
विज्ञापन
ED अदालत से बाहर निकलते राणा कपूर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यस बैंक के संस्थापक और घोटाले में शामिल राणा कपूर की पत्नी बिंदु राणा कपूर ने अपने पोते आशिव खन्ना को 40 करोड़ रुपये प्रॉपर्टी तोहफे में दी है। उनका पोता नौ महीने का है। यह प्रॉपर्टी दिल्ली के पॉश इलाके जोरबाग में स्थित है। यह गिफ्ट डीड के तौर पर रजिस्टर्ड हुई है

विज्ञापन


31 जुलाई 2021 को हुआ था पंजीकरण
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Zapkey.com द्वारा उपलब्ध उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों के मुताबिक, प्रॉपर्टी का पंजीकरण 31 जुलाई 2021 को हुआ था। इसके लिए राणा कपूर की पत्नी ने 36.90 लाख रुपये का स्टैंप ड्यूटी शुल्क भरा है। राणा कपूर की पत्नी को साल 2004 में अपने पिता की संपत्ति में एक हिस्सा विरासत में मिला था।

प्रॉपर्टी में क्या है खास?
फ्लैट की एरिया 369 वर्ग मीटर है। गिफ्ट के तौर पर दी गई इस प्रॉपर्टी के ग्राउंड फ्लोर में दो बीएचके का फ्लैट भी है। साथ ही इसमें एक पार्किंग स्लॉट और कुछ अन्य सुविधाएं भी शामिल हैं। एक अनुमान के अनुसार, संपत्ति का कुल बाजार मूल्य लगभग 40-44 करोड़ रुपये है। जानकारी के मुताबिक, इस साल इस इलाके में एक और संपत्ति 43.5 करोड़ रुपये में बेची गई थी। 
विज्ञापन


राणा कपूर पर 4,300 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप
मालूम हो कि ईडी का आरोप है कि कपूर और उनके परिवार के सदस्यों तथा अन्य लोगों ने बैंक के जरिए बड़े कर्ज देने के लिए रिशव्त ली थी। इन लोगों ने करीब 4,300 करोड़ रुपये की अपराध की कमाई को इधर-उधर किया। बाद में यह कर्ज गैर निष्पादित आस्ति (एनपीए) बन गया। कपूर को केंद्रीय जांच एजेंसी ने मार्च में गिरफ्तार किया था। 

कई महंगी संपत्तियों की हुई पहचान
मालूम हो कि एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग जांच एजेंसी ने कपूर के परिवार और उनके द्वारा संचालित कंपनियों के स्वामित्व वाली कई महंगी संपत्तियों की पहचान की है। जिनमें दिल्ली, मुंबई, गोवा, लंदन, अमेरिका, यूके में बंगला, विला, क्लब, रिसॉर्ट, अपार्टमेंट, फार्मलैंड आदि अन्य शामिल हैं। इनकी कीमत हजारों करोड़ रुपये में है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें