फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WPI: देश की थोक मुद्रास्फीति जुलाई में घटी; जून में 3.36 फीसदी के मुकाबले 2.04 प्रतिशत पर आई

Wed, 14 Aug 2024 01:17 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि डब्ल्यूपीआई पर आधारित मुद्रास्फीति की वार्षिक दर जुलाई 2024 में 2.04 फीसदी रही, जबकि जून 2024 में यह 3.36 प्रतिशत थी।
विज्ञापन
खुदरा महंगाई दर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुदरा मुद्रास्फीति में तेज गिरावट के बाद अब थोक महंगाई भी जुलाई, 2024 में घटकर तीन महीने के निचले स्तर 2.04 फीसदी पर आ गई है। इससे पहले अप्रैल, 2024 में यह 1.19 फीसदी रही थी। खाने-पीने की वस्तुओं और खासकर सब्जियों की कीमतों में तेज गिरावट से थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) महंगाई के मोर्चे पर राहत मिली है। इससे पहले जून तक थोक महंगाई में लगातार चार महीने वृद्धि देखने को मिली थी।

विज्ञापन


उद्योग एवं वाणिज्य मंत्रालय के बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई में खाद्य महंगाई भी घटकर 3.45 फीसदी पर आ गई। जून में यह 10.87 फीसदी रही थी। खाद्य महंगाई घटने की प्रमुख वजह सब्जियों, अनाज, दालों और प्याज की कीमतों में मासिक आधार पर गिरावट रही। इससे पहले जून में थोक महंगाई बढ़कर 16 माह के उच्च स्तर 3.36 फीसदी पर पहुंच गई थी। जुलाई, 2023 में 1.23 फीसदी की गिरावट आई थी। 

उपभोग मांग बढ़ने की उम्मीद
पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने कहा, भविष्य में हम उम्मीद करते हैं कि थोक महंगाई में निरंतर नरमी से उत्पादन लागत में कमी आएगी। साथ ही, देश में उपभोग मांग बढ़ेगी। 
विज्ञापन


मुख्य डब्ल्यूपीआई में लगातार पाचवें महीने बढ़ोतरी
वरिष्ठ अर्थशास्त्री, इक्रा राहुल अग्रवाल कहते हैं कि मुख्य (गैर-खाद्य विनिर्माण) थोक महंगाई में लगातार पांचवें महीने बढ़ोतरी देखने को मिली। यह जुलाई, 2024 में 1.2 फीसदी के साथ 17 महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गई। थोक महंगाई में गिरावट खुदरा मुद्रास्फीति के आंकड़ों के अनुरूप रही, जो घटकर पांच साल के निचले स्तर पर आ गई।

सब्जी-प्याज समेत ये वस्तुएं सस्ती
 
उत्पाद     जून     जुलाई
अनाज     9.27 8.96
धान 12.07 10.98
दाल 21.64   20.27
सब्जियां 38.76 -8.93
प्याज   93.35 88.77
तिलहन     -3.33 -4.26
खनिज     9.59  6.59
क्रूड पेट्रोलियम  14.04   9.19
सीमेंट-प्लास्टर  -4.15  -5.46
मूल धातु  1.06   0.86


आलू-दूध-फल की महंगाई बढ़ी
वस्तुएं     जून     जुलाई
गेहूं     6.25     7.00
आलू     66.37     76.23
फल     10.14     15.62
दूध     3.37      4.55
अंडा-मांस   -3.06 -1.59
ईंधन-बिजली 1.03 1.72
विनिर्मित उत्पाद 1.43 1.58
कपड़ा     1.19 2.09
दवाएं     0.42  2.05
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें