फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vodafone: वोडाफोन ने इंडस टावर्स में 18% हिस्सेदारी बेची; ₹15300 करोड़ मिले, कंपनी भारत में करेगी यह काम

Wed, 19 Jun 2024 06:05 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Vodafone: ब्रिटिश दूरसंचार कंपनी वोडाफोन ने इंडस टावर्स में अपनी 18 प्रतिशत हिस्सेदारी 1.7 अरब यूरो (लगभग 15,300 करोड़ रुपये) में बेच दी है। कंपनी इससे हुई आय के बड़े हिस्से का उपयोग भारत में वोडाफोन की संपत्ति के एवज में लिए गए 1.8 बिलियन यूरो के बकाया बैंक ऋण का भुगतान करने के लिए करेगी।
विज्ञापन
वोडफोन-आइडिया - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटिश दूरसंचार कंपनी वोडाफोन ने बुधवार को बताया कि उसने इंडस टावर्स में अपनी 18 प्रतिशत हिस्सेदारी 1.7 अरब यूरो (लगभग 15,300 करोड़ रुपये) में बेच दी है। कंपनी के अनुसार इस सौदे से हुई आय के बड़े हिस्से का उपयोग भारत में वोडाफोन की संपत्ति के एवज में लिए गए 1.8 बिलियन यूरो के बकाया बैंक ऋण का भुगतान करने के लिए करेगी।

विज्ञापन


कंपनी के अनुसार वोडाफोन ग्रुप पीएलसी ने इंडस टावर्स लिमिटेड में अपने 484.7 मिलियन शेयर बेचे। कंपनी में वोडाफोन के शेयरों की कुल हिस्सेदारी 18% है। वोडाफोन ने एक नोट में कहा, "इससे सकल आय के रूप में 153.0 बिलियन रुपये (1.7 बिलियन यूरो) जुटाए गए, जिसका उपयोग वोडाफोन की भारतीय संपत्तियों के एवज में लिए गए 1.8 बिलियन यूरो की बकाया बैंक उधारी को चुकाने के लिए किया जाएगा।" लेन-देन के बाद वोडाफोन के पास अब इंडस टावर्स में 82.5 मिलियन शेयर यानी 3.1 प्रतिशत हिस्सेदारी बची है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें